सोना लेकर आता हैं जीवन में शुभ संकेत, जानें इसके बारे में

आपने देखा ही होगा कि अधिकतर महिलाएं और पुरुष सोने के आभूषण पहने हुए नजर आते हैं जो कि उनका आकर्षण बढ़ाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने का शास्त्रों में भी बड़ा महत्व बताया गया हैं और इसको पहनने से जीवन में शुभ संकेत आते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सोना किस तरह आपके जीवन पर प्रभाव डालता हैं और परेशानियों को दूर करता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

दोस्तों को तोहफे में दें ये 5 चीजें, उनके जीवन में आती है खुशियां

धनवान बनाएंगे आपको चांदी की डिब्बी के ये 2 उपाय
लक्ष्मी जी होती हैं प्रसन्न

इसमें कोई दो राय नहीं कि सोना वही व्यक्ति पहन सकता है जिसके पास पहले से ही धन-धान्य है। मगर यदि आप चाहते हैं आपके कारोबार में और वृद्धि हो तो अपने हाथ और ग्ले में कुछ न कुछ सोने से बना गहना जरुर पहनें।

अध्यात्मिक महत्व

सोना ग्रहण करने से आप सहज आवस्था में बने रहते हैं, इससे आपको मानसिक शांति महसूस होती है। शास्त्रों की मानें तो सोना मोक्ष द्वार का भी प्रतीक है।

बुरी नजर से बचाए

तंत्र शास्त्रों की मानें तो सोना आपको हर तरह की बुरी नजर से बचाता है। पुराने जमाने में लोग नवजन्मे बच्चे को सोने के एक आद गहना जरुर पहनाते थे, ताकि बच्चे को किसी की बुरी नजर न लगे।

आत्मविश्वास

इसमें कोई दो राय नहीं कि सोना धारण करने से आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस में वृद्धि होती है, जो कि आज के जमाने में आपके लिए बहुत जरुरी है।

धन से जुड़े लाभ

सोना बृहस्पति से जुड़ा होने के कारण यह आपके लिए कई सारे धन लाभ लाता है। साथ ही इसे धारण करने से आपके भाग्य में चार चांद लग जाते हैं।

वैवाहिक जीवन बनाएं खुशहाल

अगर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते रहते हैं, तो आपस में मतभेद दूर करने के लिए दोनों पति-पत्नि मिलकर ग्ले में सोने की चेन पहनें। ऐसा करने से आपस के मन-मुटाव बहुत जल्द दूर हो जाएंगे।

संतान का सुख

शादी के बाद अगर औलाद होने में देरी हो रही है तो दोनों पति-पत्नि मिलकर अपनी रिंग फिंगर में अंगूठी धारण करें। ऐसा करने से आपको बहुत जल्द औलाद का सुख प्राप्त होगा।