तोहेफ़े जो बदल सकतें है आपकी किस्मत!

जहां प्यार है वहां तोहफों का आदान-प्रदान होता रहता है। भेंट देने के लिए किसी मौके का इंतजार नहीं करना पड़ता। शास्त्रों में कहा गया है भगवान, मित्र, गुरू और पुत्री के घर कभी भी खाली हाथ नहीं जाना चाहिए। उनके लिए कोई न कोई उपहार अवश्य लेकर जाना चाहिए। क्षमता न हो तो हाथ में तुलसी पत्र ही लेकर जाया जा सकता है। जब किसी को तोहफा देने का वक्त आता है तो समझ नहीं आता कि क्या दिया जाए, जो लेने वाले का दिल मोह ले। कुछ ऐसी वस्तुएं होती हैं जो वास्तु, ज्योतिष और कलात्मक दृष्टि से सकारात्मक परिणाम देती हैं। आईए जानें उनके वस्तुओ के बारें में...

हाथी

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार घर में रखा हाथी गृहस्थ सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य, सौभाग्य और वैभव लेकर आता है। वास्तु के अनुसार किसी भी कलात्मक धातु से बना हाथी भेंट देने से घर के मुखिया की कमाई में बढ़ौतरी होती है। उनका आय स्त्रोत फलने-फूलने लगता है। हाथी की पेंटिंग भी दी जा सकती है।

घोड़ा

घोड़ा गिफ्ट करने से लेने वाले के ऐश्वर्य व सुख में बढ़ौतरी होती है। सात सफेद घोड़ों का चित्र मंगसूचक माना जाता है। किसी के घर गृह प्रवेश अथवा पूजा में जाएं तो घोड़े का चित्र देने से शुभता आती है।

गणेश प्रतिमा

उपहार में मिली यह प्रतिमा घर-परिवार को खुशहाल बनाती है। इसे मुख्य द्वार पर स्थापित करें। लटकाने या टांगने वाले बप्पा कभी भी किसी को भेंट में नहीं देने चाहिए।

पियोनिया के फूल

फेंगशुई गैजेट का काम करते हैं पियोनिया के फूल, तभी तो इन्हें फूलों की रानी कहा जाता है। इनका चित्र परिवार के सौभाग्य को तो बढ़ाता ही है साथ ही घर की शादी योग्य लड़कियों को मनभावन और योग्य वर की प्राप्ति भी करवाता है। इन्हें ड्राइंग रूम के दक्षिण-पश्चिम में सजाएं।