Rakhi Special 2019: बढ़ाना चाहते हैं रिश्तों में प्यार, रक्षाबंधन पर भाई को दें राशि अनुसार तोहफे

भाई-बहन का त्यौंहार रक्षाबंधन उनके रिश्ते में मजबूती लाने का काम करता है और दोनों के प्यार को दर्शाता हैं। आज यह त्यौंहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता हैं। हर बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधते हुए उनके शुभ जीवन की कामना करती हैं। इसी के साथ ही बहन भी भाई को तोहफा देती हैं। यह तोहफा अगर भाई के राशिनुसार दिया जाए तो बहुत ही शुभ रहता हैं और आपके भाई-बहन के रिश्ते को ओर मजबूत बनाने का काम करता हैं। तो आइये जानते हैं उन राशि अनुसार दिए जाने वाले तोहफों के बारे में।

- मेष राशि के जातकों का राशि स्वामी मंगल होता है और यदि आप उन्हें उगते हुए सूर्य की तस्वीर भेंद करें तो वह भी उगते सूर्य की तरह प्रकाशमान होंगे।

- वृषभ राशि के जातकों के राशि स्वामी शुक्र होते हैं और शुक्र ग्रह का रंग सफेद होता है। आप सफेद स्वेटर दे सकते हैं।

- मिथुन राशि का राशि स्वामी बुध होता है और इनके लिए हरे रंग का गिफ्ट देना अच्छा होगा। आप चाहे तो उन्हें हरियाली से भरी कोई सीनरी भेंट करें या हरे रंग का वस्त्र दें।

- कर्क राशि का राशि स्वामी चंद्र होता है और इस राशि के भाई को धर्म से जुड़ी पुस्तक भेंट कर रकती हैं।

- सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है और आ सूर्य के समान अपने भाई को तेज बनाने के लिए माणिक भेंट कर सकती हैं।

- कन्या राशि का स्वामित्व भी बुध ग्रह के अधीन हेाता है। लेकिन आप यहां भाई ही नहीं भाभी को भी उपहार दें, क्योंकि भाभी के जरिये भाई का भाग्योदय होगा।

- तुला राशि के राशि स्वामी शुक्र होते हैं और ऐस भाई के लिए आप चंद्रमा की तस्वीर भेंट करें।

- वृश्चिक राशि के राशि स्वामी मंगल है और इस राशि के जातकों को तांबे या लाल रंग की वस्तु भेंट करनी चाहिए।

- धनु राशि का राशि स्वामी बृहस्पति को माना गया हैं और इस राशि के जातक को पीली चीजें भेंट करनी चाहिए। आप पीतल की वस्तु भी इन्हें भेंट कर सकती हैं।

- मकर राशि के जातकों के राशि स्वामि शनि हैं और ऐसे जातकों को इलेक्ट्रानिक चीजों को भेंट करना बेहतर होगा।

- कुंभ राशि के जातकों के राशि स्वामी भी शनि हैं लेकिन इन्हें गोमेद भेंट करना चाहिए।

- मीन राशि के जातकों के राशि स्वामी बृहस्पति हैं और इन जातकों को ऐसी तस्वरी भेंट करें जिसमें खुला आसामान हो और तारे चमक रहे हों।