Ganesh Chaturthi 2018 : ये साधारण से उपाय करेंगे गणपति जी को प्रसन्न, दूर होंगे सभी दुख-दर्द

गणेशोत्सव का समय चल रहा हैं और सभी भक्तगण गणपति जी का पूजन करने और उनको प्रसन्न करने में लगे हुए हैं। माना जाता है कि गणपति जी की पूजा मात्र से ही सभी ग्रहदोष दूर हो जाते हैं और व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं की पूर्ती होती हैं। गणपति जी की उपासना हमारे सभी दुख-दर्द दूर करती हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ साधारण से उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप गणेशोत्सव के इन पावन दिनों में गणपति जी को प्रसन्न कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

* गणेश जी को अति प्रिय है दुर्वा

गणेश जी को तुलसी के बजाए दुर्वा चढ़ाएं। सुबह स्नान कर के गणेश जी को गिन कर पांच दुर्वा अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं। दुर्वा को गणेश जी के पैरों में न रख कर उनके मस्तक पर रखें। इसे रखते हुए 'इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः' का मंत्र जम करें।

* चढ़ाएं चावल के दानें


गणेश जी आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे अगर आप उन्हें चावल अर्पित करेंगे। यह चावल बिल्कुल भी टूटे हुए नहीं होने चाहिए। गणेश जी को चावल अर्पित करने से पहले उन्हें गीला कर लें और फिर मंत्र बोलते हुए तीन बार गणेश जी को चावल चढ़ाएं।

* गणेश जी को पसंद है सिंदूर की लाली

गणेश जी को खुश करने के लिए उन्हें लाल सिंदूर का तिलक लगाएं। इससे आपको उनकी कृपा प्राप्त होगी। यदि आप आर्थिक परेशानियों से गुजर रहे होंगे तो गणेश जी आपके सारे विघ्न हर लेंगे।

* मोदक का भोग लगाएं

गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें मोदक चढ़ाएं। यह उन्हें बेहद प्रिय है। जो भक्त गणेश जी को मोदक चढ़ाते हैं भगवान गणेश उनकी मनोकामना जरूर पूरी करते हैं।

* घी का भोग

गणेश जी की पूजा में घी का बड़ा महत्व होता है। उन्हें घी बेहद पसंद है। कहते हैं जो व्यक्ति गणेश जी को घी चढ़ाता है उसकी बुद्धि तेज हो जाती है। इससे मनुष्य की योग्यता और ज्ञान दोनों बढ़ते हैं।