आपके घर की हर समस्या का निवारण करेगा गंगाजल, जानें उपाय

गंगाजल के बारे में सभी जानते हैं कि हिन्दू धर्म में इसका बड़ा महत्व माना जाता हैं और मान्यताओं के अनुसार गंगाजल में नहाने और पूजा करने से जीवन में सकारात्मकता का संचार होते हैं। इसलिए हर पूजा में गंगाजल को शामिल किया ही जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार गंगाजल आपके जीवन की हर समस्या को दूर करने का काम भी कर सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

ग्रहदोषों से मुक्ति

किसी के ग्रह-नक्षत्र खराब होने पर उस व्यक्ति को हर सोमवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा कर उन्हें गंगाजल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही एक हर शनिवार को पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाने से ग्रहदोषों से छुटकारा मिलता है।

बुरी नजर से बचाव

अगर घर के किसी सदस्य या छोटे बच्चे को नजर लग जाए तो उस पर गंगाजल के छींटें मारने चाहिए। ऐसा करने से बुरी नजर का असर खत्म हो जाता है।

डरावने सपनों से मिलता है छुटकारा

रात को डरावने सपने आने की स्थिति में सोने से पहले बिस्तर पर गंगाजल से छिड़काव करना चाहिए। इससे डरावने और बुरे सपनों से राहत मिलती है। इसके साथ ही अच्छी और गहरी नींद आने में मदद मिलती है।

मिलती है तरक्की

बिजनेस या ऑफिस में लगातार परेशानियां आने का कारण वास्तुदोष होता है। ऐसे में गंगाजल को पीतल की बोतल में भरकर घर की उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। आप चाहें तो गंगाजल को अपने पूजा स्थल और किचन में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको तरक्की और सफलता मिलेगी। इसके साथ ही घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।

वास्तु दोष होता है दूर

घर पर निरंतर लड़ाई-झगड़े, कलह-क्लेश, तनाव और कारोबार में तरक्की न होने के पीछे वास्तुदोष हो सकता है। ऐसे में घर, दुकान और ऑफिस में रोज सुबह पूजा करने के बाद गंगा जल से छिड़काव करना चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी हो जीवन में खुशियों का आगमन होता है

लड़ाई-झगड़े होते हैं दूर

अक्सर कई घरों के सदस्यों में कलह-क्लेश, तनाव रहता है। ऐसे में घर की महिला को नियमित रूप से घर और परिवार के सदस्यों के ऊपर गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। इससे व्यक्ति के अंदर का गुस्सा शांत होता हैं। इसके साथ ही घर का वातावरण शांत, तनाव रहित रहता है।

अच्छी सेहत

विज्ञान का भी मानना है गंगाजल से नहाने और इसे पीने से बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही इसमें औषधीय गुण होने से यह बुद्धि बढ़ाने और इम्यून सिस्टम स्ट्रांग करने में फायदेमंद होता है।