Ganesh Chaturthi 2018 : 'मुंबईचा राजा' में इस साल तैयार की गई, मध्य-प्रदेश स्थित सूर्य मंदिर की प्रतिकृति

गणेशोत्सव का पर्व पूरे देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता हैं। इसी के साथ ही मुंबई के कई पंडालों में गणपति जी का आगमन हो चूका हैं। आज हम बात कर रहे हैं मुंबईचा राजा मंडल की, जिसे गणेश गल्ली के नाम से भी जाना जाता हैं। गणेश गल्ली मंडल इस बार अपना 91वां गणेशोत्सव मना रहा है। हर साल इस पंडाल में गणेशोत्सव के मौके पर नई थीम रखी जाती हैं। इस बार मुंबईचा राजा में मध्य-प्रदेश स्थित सूर्य मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई हैं।

सूर्य मंदिर या सन टेंपल भगवान सूर्य का मंदिर है। यह पूजा का स्थान है। यह एक नया बना हुआ मंदिर है जिसने बहुत कम समय में अनेक लोगों को अपनी और आकर्षित किया है। मध्य-प्रदेश स्थित सूर्य मंदिर का निर्माण उड़ीसा के सूर्य मंदिर कोणार्क के रूप में ही किया गया है। 1988 में जी. डी. बिरला के प्रयासों से यह भव्य निर्माण हुआ। मंदिर की वास्तुकला कोणार्क मंदिर की तरह ही है जिसमे लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर का उपयोग किया गया है। मंदिर परिसर में देवी देवताओ की सुन्दर और आकर्षित नक्काशी की गयी है। यहा अति शांति और स्वच्छ वातावरण मन को हर लेता है।

इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है की जब सूर्य पूर्व से उदय होता है तब सबसे पहले उसकी किरण यहा लगी सूर्य प्रतिमा पर गिरती है। इससे यह मंदिर और मूर्ति अत्यंत जाग्रत हो जाती है।