LIVE : Ganesh Chaturthi 2018 : करें लालबाग चा राजा के प्रथम दर्शन, बहुत ही मनमोहक दृश्य, वीडियो

भारत में हर साल गणेशोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। मंदिरों के साथ ही घरों में भी गणपति जी का आगमन किया जाता हैं। गणेशोत्सव में मुंबई के पांडाल लालबाग चा राजा के दर्शन करने का बड़ा महत्व माना जाता हैं। खासतौर पर उनके प्रथम दर्शन का दृश्य बहुत ही मनमोहक होता हैं। अगर आप लालबाग चा राजा के प्रथम दर्शन के लिए नहीं जा सके, तो कोई बात नहीं आज हम आपके लिए लेकर आए हैं लालबाग चा राजा के प्रथम दर्शन का विडियो। तो आइये करते हैं गणपति जी के दर्शन।

लाल बाग के राजा की महिमा ऐसी है कि हर साल यहां आम से लेकर खास तक सभी बप्पा के चरणों में अपना सर झुकाने आते हैं। हर साल आम लोगों के साथ साथ ही फिल्मी और टीवी की दुनिया के कई सितारें भी लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचते हैं। अगर आप लालबाग के राजा के दर्शन करने मुंबई नहीं आ सकते तो कोई बात नहीं हम आपको घर बैठे ही लालबाग के राजा के दर्शन करवा देते हैं।