Ganesh Chaturthi 2018 : कैसे पहुंचे गणेश गली मुंबई चा राजा, आइये जानें

गणेश चतुर्थी Ganesh Chaturthi 2018 का दिन आ चूका हैं और इसी के साथ ही गणेशोत्सव का शुभारम्भ होता हैं। पूरे भारत में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता हैं। इस साल श्री गणेश चतुर्थी 13 सितम्बर 2018 गुरुवार से प्रारम्भ होकर 23 सितम्बर 2018 रविवार को गणपति विसर्जन के साथ समाप्त होगा। देशभर में ऐसे कई मंडल हैं जो गणेशोत्सव की महिमा बढाते हैं और व्यापक स्तर पर इसको मनाते हैं। वैसे तो देशभर में कई पंडाल है लेकिन गणेश गली मुंबई चा राजा पंडाल का अपना विशेष महत्व हैं।

यह पंडाल लालबागचा राजा पंडाल से केवल कुछ ही दूरी पर है इस पंडाल की शुरुआत 1928 में की गई थी। यह मुंबई के सबसे मशहूर गणेश पंडालों में से एक है। हर साल इसे एक थीम पर आधार करके बनाया जाता है। यहां पर भारत के प्रसिद्ध मंदिरों की प्रतिकृति बनाई जाती है। यहां आने के लिए आप चिंचपोकली, करी रोड या लोअर परेल स्टेशन उतर सकते हैं यहां से पंडाल की पैदल दूरी है।