हाथों का आकार खोलता है आपके व्यक्तित्व के कई राज़, जाने कैसे

कहते हैं किसी भी व्यक्ति का हाथ देखकर उसके बारे में बताया जा सकता है। लोगों का हाथ देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वह क्या काम करता है। सही ही कहा जाता है आपका हाथ आपके बारे में सब कुछ कह देता है। एक आम मनुष्य भले ही अपने हाथो की लकीरो को पढ़ने में सक्षम न हो। पर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये लकीरे आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बयां करती है। जी हां गौरतलब है, कि हम यहाँ आपको कोई ज्योतिष विद्या नहीं सीखा रहे, बल्कि हाथो के आकार से किसी शख्स के व्यक्तित्व को पढ़ने की कला बता रहे है। आपको जान कर हैरानी होगी, पर ये सच है, कि केवल हाथो के आकार से ही आप किसी भी इंसान के बारे में पता लगा सकते है। आइये जानते हैं किस तरह।

* छोटे हाथ : हाथों का आकार छोटा होता है और बड़ा भी। छोटी हथेली वाले लोग बहुत ही खतरनाक होते हैं। ऐसे लोग रिस्क यानी खतरा लेने में कभी हिचकते नहीं। परिस्थिति चाहे अनुकूल हो या प्रतिकूल छोटी हथेली वाले इंसान काम को करेंगे ही। ऐेसे लोग अंजाम की परवाह किये बगैर काम करने में विश्वास करते हैं। यही कारण है कि ये लोग अन्य लोगों से अलग होते हैं। ये अपने रिश्ते में भी पार्टनर को खास महसूस कराने की कोशिश करते हैं। असल में ये रोमांटिक भी हैं और इनका प्यार नाटकीय भी लगता है।

* लम्बी अंगुलियां : दरअसल ऐसे लोगो में चीजों को जानने का उत्साह अधिक होता है। इसके इलावा ये लोग छोटी अंगुली वाले लोगो से बिलकुल विपरीत होते है। जी हां ऐसे लोग स्वभाव से लीडर होते है। यहाँ तक कि ये हर समय अपने काम से किसी न किसी को प्रभावित करने की कोशिश करते ही रहते है। इसके साथ ही ये लोग खुद को दूसरो से बेहतर साबित करने की भी पूरी कोशिश करते है।

* चौकोर हथेली वाले लोग
: जिन लोगों की हथेली का आकर चौकोर होता है ऐसे लोग बहुत ही प्रैक्टिकल किस्म के इंसान होते हैं। इन लोगों को किसी भी चीज पर आँख बंद करके भरोसा करने की आदत नहीं होती है। यह कोई भी काम बिना सोचे- समझे नहीं करते हैं, यह एक काम को करने के लिए कई- कई दिन तक सोचते रह जाते हैं।

* बड़ी हथेली
: ऐसे लोग काफी भावुक होते हैं। इन लोगों की एक समस्या यह है कि इन्हें हर चीज में संपूर्णता चाहिए। असल में यह समस्या इस लिहाज से है कि यदि कोई काम अच्छे से इनके मनमुताबिक न हो तो ये बहुत जल्द भड़क जाते हैं। इनके साथ अच्छा संबंध बनाए रखने के लिए जरूरी है कि इनकी हर बात मानी जाए। असल में ये हमेशा दूसरों पर प्रभावी बने रहना चाहते हैं। हालांकि भावुकता इनकी तमाम अन्य नकारात्मकता को दरकिनार कर देती है।