Holi 2020 : होली के त्यौंहार पर अपनाए ये टिप्स, जीवन में आएगी सकारात्मकता

बस कुछ ही दिन में होली का त्योहार आने को हैं जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। रंगों का यह त्यौंहार सुख-सम़द्धि, प्यार और खुशियों के लिए जाना जाता है। ऐसे में सभी चाहते है कि उनके जीवन में खुशियां आए और सकारात्मकता का वास हो। त्यौंहार में घर का वास्तु ऐसा होना चाहिए कि घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे। इसलिए आज हम आपको होली के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन में शुभता लेकर आएंगे।

Holi 2020 : ग्रहों की शुभता के अनुसार करें रंगों का चुनाव

Holi 2020 : होलिका की भस्म और यह मंत्र दिलाएगा अशुभ शक्तियों से छुटकारा

राधा- कृष्णा से करें शुरूआत

वैसे तो सभी जानते ही होंगे इस त्योहार की शुरूआत द्वापर युग में इनसे ही हुई थी। रंगों के इस पवित्र त्योहार का राधा-कृष्ण से गहरा संबंध है। ऐसे में आप भी इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की सुंदर तस्वीर लाकर घर के मुख्‍य द्वार पर लकड़ी की चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर रखें। इसके साथ होली खेलने से पहले पिंक कलर का गुलाल लेकर सबसे पहले राधा-कृष्‍ण को चढ़ाएं। उसके बाद अपनी फैमिली और फैंड्स के साथ इस त्योहार को मनाने का मजा लें। इसके अलावा आप जो भी पकवान बनाते है उसे भी सबसे पहले राधा-कृष्णा जी को भोग लगाएं।

गणेशजी को चढ़ाएं ठंडाई

होली के त्योहार में खासतौर पर लोग ठंडाई पीना पसंद करते हैं। वास्तु के अनुसार इसे मेहमानों को सर्व करने से पहले भगवान गणेश जी को भोग लगाएं। ऐसा करने से घर में सुुख- समृद्धि और शांति आती है। आप चाहे तो गणेश जी की नई प्रतिमा लाकर अपने ड्रॉइंग रूम में लगा सकते है। इसके साथ ही होली के शुभ दिन पर उनकी तस्वीर को गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं।

घर पर रंगोली बनाएं

रंगों को इस त्योहार में अपने घर को भी अच्छे से साफ करें और सजाएं। वास्तु के मुताबिक रंग हमारे जीवन में खुशहाली लाते है। ऐसे में घर के मेन गेट या आंगन में सुंदर और चटकीले रंगों से रंगोली बनाएं। आप चाहे तो इसमें फूलों को भी शामिल कर सकते है। ऐसा करने से घर में पॉजीटिविटी और खुशियों भरा माहौल बना रहेगा।