Chaitra navratri 2018 : नवरात्रि के दिनों में करे ये उपाय मिलेगी कर्ज से मुक्ति

इस समय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। नवरात्रि में भक्त हर प्रकार की पूजा और आराधना से मां दुर्गा को प्रसन्न करने के जतन करता है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। ऐसे में कर्जा, हानि, लाभ सब चलता रहता है। लेकिन कई बार इंसान पर चढा कर्ज उतरने का नाम ही नहीं लेता। बल्कि बढता ही जाता है। नवरात्रि के दिनों मे शास्त्रों में कुछ उपाय बताएं गए है जिसको करने से अगर व्यक्ति कर्ज के बोझ के नीचे दबा हुआ है तो उसको मुक्ति मिल सकती है। मां दुर्गा की आराधना से नवरात्रि के दिनों में कुछ उपाय बहुत कारगर होते हैं।

- नवरात्रि में गूंथे हुए आटे की लोई बनाकर उसे बहते हुए जल में प्रवाहित करने से मां की कृपा प्राप्ति होती है। इस उपाय से जीवन में हर एक काम में सफलता मिलती है।

- कर्ज से छुटकारा पाने के लिए एक सफेद कपड़े में एक गुलाब, चावल और गुड़ बांधकर 21 बार सही उच्चारण करते हुए गायत्री मंत्र का पाठ करें फिर कर्ज से मुक्ति की कामना करते हुए इसे पानी में डाल दें।

- नवरात्री के दौरान शनिवार के दिन सुबह नित्य कर्म व स्नान आदि करने के बाद अपनी लंबाई के अनुसार काला धागा लें और इसे एक नारियल पर लपेट लें। इसका पूजन करें और उसको नदी के बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। साथ ही भगवान से ऋण मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

- नकारात्मक शक्तियों को दूर भगाने में लौंग और कपूर का इस्तेमाल काफी अच्छा माना जाता है। नवरात्रि में आहुति के समय लौंग और कपूर को डालना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जल्द ही कर्ज का बोझ कम होने लगता है।

- कमल गट्टे से किया गया उपाय बहुत ही सिद्ध माना जाता है। नवरात्रि पर अपने ऊपर से परेशानियों को दूर भागने के लिए यज्ञ में कमल गट्टे की आहुति देना चाहिए।

- जब कोई भी उपाय सफल न हो रहा हो तो फिर अंत में हनुमान मंदिर जाकर मंगलवार और शनिवार के रोज उन पर तेल और सिंदूर चढ़ाएं। इसके बाद हनुमान चालीसा और बजरंगबाण का पाठ करें।