वास्तु के अनुसार इस तरह रखें अलमारी, धन-दौलत में होगी वृद्धि

अक्सर देखा जाता हैं कि व्यक्ति अच्छी कमाई करते हुए भी बचत नहीं कर पाता हैं और उनके पैसे बिमारी या किन्हीं अन्य कारणों के चलते बर्बाद होते हैं। वास्तु के अनुसार इसका कारण आपके घर में रखी अलमारी हो सकती हैं। जी हां, वास्तु के अनुसार अलमारी की दिशा आपके धन-दौलत में लगातार वृद्धि को तय करता हैं। इसलिए आज हम आपको वास्तु के अनुसार अलमारी को सही दिशा में रखने से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- कोई भी अलमारी या तिजोरी घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में ही रखनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में कभी भी धन और अन्य जरुरी चीजों से जुड़ी कमी आपको नहीं हो पाती।

- घर के उत्तर-पूर्व कोने में तिजोरी या अलमारी रखने से आपको आर्थिक नुकसान भुगतने पड़ सकते हैं।

- जिस तिजोरी या फिर अलमारी में आप धन दौलत रखते हैं, उसे कभी भी डायरेक्ट जमीन पर न रखें।

- ज्यादा न सहीं, कम से कम अलमारी के नीचे एक अखबार जरुर बिछा लें।

- कुछ रुपए अलमारी के लौकर में जरुर रखें, ऐसा करने से घर में बरकत हमेशा बनी रहती है।

- हो सके तो लौकर में 5-7 सिक्के चांदी के जरुर रखें। ज्यादा न सही तो 2 जरुर रखने चाहिए, 1 या 3 सिक्के रखने से बचें।

- अलमारी का रंग हमेशा हल्का क्रीम या पिंक लें, गहरे-भड़कीले रंग अलमारी के लिए शुभ नहीं माने जाते।