अपने जीवन में अपनाए ये शुभ आदतें, मजबूत होगी ग्रहों की स्थिति

व्यक्ति के जीवन में आने वाली परिस्थितियों और घटनाओं का संबंध आपकी कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थितियों पर निर्भर करता हैं और ग्रहों की स्थितियां आपकी आदतों से जुड़ी होती हैं। जी हाँ, जिस तरह आपकी गलत आदतें ग्रहों पर प्रभाव डालती हैं, उसी तरह आपकी अच्छी आदतें भी ग्रहों की स्थिति को मजबूत बनाने का काम करती है। इसलिए आज हम आपके लिए उन अच्छी आदतों की जानकारी लेकर आए है जो ग्रहों की स्थिति को मजबूत बनाने का काम करती है। तो आइये जानते है इन आदतों के बारे में।

- बुजर्गों की सेवा करने से या धर्मस्थान पर जाने से बृहस्पति मजबूत होता है।

- थाली का पूरा खाना खाने से और खुद थाली उठाकर रखने से राहु अच्छा होता है।

- रात में सोने के पहले प्रार्थना करने से सारे ग्रहों की समस्या दूर होती है।

- माता-पिता का सुबह सुबह चरण स्पर्श करने से सूर्य और चन्द्रमा दोनों मजबूत होते हैं।

- अपने कपड़ों, जूतों, घड़ियों और आभूषणों को व्यवस्थित रखने से शनि मजबूत होता है।

- अपने शयनकक्ष और बाथरूम को साफ रखने से शुक्र मजबूत होता है।

- पेड़ पौधों में नियमित जल डालने से और पशु पक्षियों को दाना डालने से बुध मजबूत होता है।

- रक्तदान करने से या दवा का दान करने से मंगल मजबूत होता है।