हथेली के ये 5 निशान देते हैं धनवान होने के संकेत, जानें और करें पहचान

हर इंसान की चाहत होती हैं कि वह अपने जीवन में बहुत धनवान बने और सभी सुख-सुविधाओं का आनंद ले सकें। आने वाला समय किसने देखा है कि कल क्या होगा। लेकिन हस्तरेखा ज्ञान की मदद से यह जाना जा सकता हैं कि भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति कैसे रहने वाली हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं हथेली के कुछ ऐसे शुभ संकेत जो आपके धनवान होने के संकेत देते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- जिस किसी की हथेली में गुरु, बुध और चन्द्र पर्वत उठे हुए होते हैं उन्हें मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। ऐसे लोग को अपार धन, घर और वाहन का सुख प्राप्त होता है।

- जिनकी हथेलियों पर कछुए का निशान, स्वास्तिक, वर्ग आदि जैसे निशान बने हुए होते हैं वह अपने जीवन में ढ़ेर सारे पैसे कमाते हैं। इनका जीवन सुखी और संपन्नता से बीतता है।

- अगर हथेली में मणिबंध से निकलते हुए कोई सीधी रेखा चलती हुई शनि या सूर्य पर्वत आकर मिलती है तो यह भाग्य के बलवान होने की निशानी है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में काफी सम्मान और तरक्की मिलती है।

- जब कोई रेखा चंद्र पर्वत से निकलते हुए सूर्य, बुध, शनि या गुरु पर्वत पर मिलती है तो ऐसा व्यक्ति सफल व्यवसायी और धनवान बनता है। अगर हथेली पर बुध पर्वत विकसित हो इसकी संभावना काफी बढ़ जाती है।

- भाग्यरेखा से निकलकर एक रेखा सीधी और स्पष्ट रूप से सूर्य पर्वत पर पहुंचती है तो व्यक्ति भाग्य का धनी होता है। ऐसे व्यक्ति बड़े भाग्यशाली होते हैं इनका पूरा जीवन सुख और ऐश्वर्य में बीतता है।