वास्तु और फेंगशुई के सहारे लाये रिश्तों में गरमाहट

अपने आसपास की ऊर्जा को सकारात्मक रखने में वास्तु और फेंगशुई हमारी मदद करते हैं। यही वजह है कि जो लोग रिश्तों की अहमियत समझते हैं, वे वास्तु और फेंगशुई की तरजीह देते हैं। आज के बदलते परिवेश में परिवार में कई तरह की समस्याएं होती हैं। आजकल संयुक्त परिवार लुप्त होते जा रहे हैं और एकल परिवार का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। रिश्तों में भी अक्सर प्रेम का अभाव आसानी से देखा जा सकता है। ऐसे में फेंगशुई कारगर हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही उपाय जो रिश्तों में नजदीकियां लायें।

# दम्पति के बीच प्रेम बना रहे इसके लिए उनके कमरे का विस्तर दक्षिण-पश्चिम कोने में रखें। अगर कमरा गोल या आयताकार हो तो पति-पत्नी में प्यार बना रहता है और मनमुटाव स्थायी तौर पर नहीं होता। दंपति को चाहिए कि वे घर के दक्षिण-पूर्व में शयन न करें। दक्षिण-पूर्व में सोने से उनके बीच कलह पैदा हो सकती है।

# फेंगशुई के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर लाल रिबन से बंधे सिक्के लटकाने से घर में धन और समृद्धि आती है। ध्यान रखें कि सिर्फ तीन सिक्के ही लगाएं। यह आपके घर में सुख समृद्धि के साथ शांति लेकर आते हैं। फेंगशुई में ये सिक्के बहुत मान्यता रखते हैं।

# घर में तिजोरी या पैसा उत्तर या पूर्व दिशा में होनी चाहिए। इससे आपका अर्जित किया हुआ धन व्यर्थ के कार्यों में खर्च नहीं होगा। जीवन में पैसे के महत्व को नकारा नहीं जा सकता। बहुत से घरों में पैसे की तंगी ही आपसी मन-मुटाव का कारण बन जाती है।

# शयन कक्ष में दर्पण पति-पत्नी के बीच गलतफहमी, अनबन या मतभेद को जन्म देते हैं। मुख्य द्वार के सामने कभी भी दर्पण ना लगाएं, यह अभाव दुख और क्लेश का कारण हो सकता है। दर्पण को ऐसी जगह लगाएं जहां भरपूर प्रकाश की व्यवस्था हो और इसे नियमित प्रयोग में लाएं। इसे हमेशा उत्तर-पूर्व, पूर्व या उत्तर की दीवार पर ही लगाएं।

# कोशिश करें कि मैटल के बैड के स्थान पर लकड़ी के बैड का इस्तेमाल करें। सोने वाले कमरे की दीवारों पर हल्के रंगों जैसे हरा, हल्का, नीला, गुलाबी, क्रीम आदि इस्तेमाल करें परन्तु लाल रंग का इस्तेमाल ना करें।