कलयुग है! जाने कुछ रोचक तथ्य

ग्रंथों में इस सृष्टि को आरंभ से लेकर अंत तक के काल को चार युगों यानी सतयुग, त्रैतायुग, द्वापरयुग व कलियुग में डिवाइड किया गया है. आज-कल हर दूसरे व्यक्ति से यह सुनने को मिल जाता है कि कलयुग है...तो कहीं लोग बुरी घटनाओं के घटित होने को कलयुग कहते हैं. कलियुग के अंत समय को लेकर अनेक धर्म ग्रंथों में कई रोचक जानकारियां लिखी हैं, इस पोस्ट में जानते है कलियुग से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों के बारे में.

# महाभारत में कहा गया है की शंभव गाँव के अंदर विष्णुयशा नाम के ब्राह्मण के घर कल्कि नाम के एक बालक का जन्म होगा. और वही बालक इस कलयुग का अंत करेगा और सतयुग की शुरुआत करेगा.

# सिद्धांतों के अनुसार, कलियुग में 4,32,000 मानव वर्ष शामिल हैं, द्वापरयुग के बाद ही कलियुग की शुरूआत हुई, जो 5000 र्इसापूर्व ही समाप्त हो चुका था। इस प्रकार, अभी भी 4,27,000 मानव वर्ष कलियुग के अंत में शेष हैं। इस युग के अंत के बाद हम पुन: सतयुग में प्रवेश कर जाएंगे.

# ब्रह्मपुराण के अनुसार ये युग 10000 साल का है, इस के बाद मनुष्य जाती का विनाश हो जायेगा, अत्याचार भी बहुत बढ़ जायेगा पृथ्वी पर, इसका अंत करने के लिए विष्णु भगवान् कल्कि अवतार लेंगे.

# बहुत से लोगों का मानना है कि कलियुग का अंत आज से 5000 वर्ष बाद हो जाएगा. ऐसा माया कैलेंडर में वर्णित है, जिसे ग्रेट साइकल का नाम दिया गया है कि इसके बाद ही एक महान युग का प्रांरभ होगा. वैसे आपको बताए दें कि इसी कैलेंडर में लिखा था कि 12 दिसम्बर 2012 को पूरी दुनिया का अंत हो जाएगा.

# कहा गया इस युग के अंत में स्त्रियाँ 8 साल में गर्भवती होने लगेगी. 16 में बाल सफ़ेद होंगे व 20 साल में जीवन पूरा हो जाएगा.
# कुछ ग्रंथों और महाभारत आदि में उल्लिखत है कि कलियुग की कुल अवधि, 12000 वर्ष है। इस अवधि में भगवान कल्कि का अवतार अवतरित होगा और सब कुछ सही हो जाएगा.