Navratri 2020 : आपकी किस्मत के द्वार खोलेगी घर में रखीं ये चीजें

देवी मां के नौ दिन का पावन पर्व नवरात्रि शुरू हो चुका हैं जिसमें मां दुर्गा के पावन स्वरूपों की पूजा की जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि में पूजा के साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जो आपकी किस्मत को बनाने का काम करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर-परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली लाते हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।
देवी लक्ष्मी की तस्वीर

वास्तु के अनुसार घर के मंदिर में लक्ष्मी मां की बैठी और पैसे बरसाती हुई मुद्रा में तस्वीर लगाएं। इससे पैसों की किल्लत दूर होती है। कारोबार में तरक्की होती है।

मोर पंख

मोर देवी सरस्वती का वाहन होता है। ऐसे में घर पर मोर पंख रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। घर-परिवार के सदस्यों की बुद्धि और विवेक बढ़ता है। घर सुख-शांति, समृद्धि भरा माहौल बना रहता है।

कमल का फूल या तस्वीर

लक्ष्मी माता को कमल का फूल अति प्रिय है। ऐसे में घर पर अमल का फूल या तस्वीर लगाने से देवी मां कृपा की बनी रहती है।

चांदी या सोने का सिक्का

घर के मंदिर में लक्ष्मी मां और गणेश जी की प्रतिमा वाला सिक्का रखें। इसे चांदी या सोने का लाकर रख सकते हैं। इससे घर में खुशियों का आगमन होता है। इसके साथ ही पैसों की कमी दूर होती है।

सोलह श्रृंगार का सामान

नवरात्रि के दिनों में देवी मां को खुश करने के लिए उन्हें सोलह श्रृंगार का सामान जरुर चढ़ाएं। इसके साथ ही रोज देसी घी का दीया जगाकर पूजा करें। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर के सदस्यों की सेहत बनी रहती है। इसके साथ ही घर के कलह-क्लेश, तनाव दूर हो सुख-शांति से भरा माहौल बना रहता है।