कहीं आप भी तो नहीं करते सुबह उठते ही इन चीजों को देखने की भूल, बिगड़ते हैं सभी काम

सुबह की शुभ शुरुआत हो तो पूरा दिन अच्छा बीतता हैं और सभी काम बनते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता हैं कि सुबह की शुरुआत तो शुभ होती हैं लेकिन दिन खराब जाता हैं। इसके पीछे का कारण बनती हैं आपकी सुबह की कुछ गलतियां। जी हां, वास्तु के अनुसार सुबह के समय में आपके द्वारा देखी गई कुछ चीजों का नकारात्मक असर पड़ता हैं और सभी काम बिगड़ने लगते हैं। इससे उबरने के लिए वास्तु में कुछ नियम बताए गए हैं जिनकी जानकारी हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि सुबह उठते ही किन चीजों को नहीं देखना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

पशु-पक्षी की आक्रामक तस्वीर


वास्तु ही नहीं ज्योतिष शास्त्र में भी बताया गया है कि सुबह का समय बहुत शुभ होता है इसलिए इस दौरान पूजा-पाठ के अलावा ऐसी क्रियाएं करनी चाहिए, जो लाभ पहुंचाती हो। सुबह उठते ही पशु एवं पक्षी की ऐसी तस्वीरें न देखें, जिसमें वे आक्रामक नजर आ रहे हों। ऐसा होने पर आप किसी से विवाद में उलझ सकते हैं।

पालतू जानवर

आमतौर पर कुछ लोग अपने पालतू जानवरों को साथ सुला लेते हैं और सुबह उठते ही उनका मुंह देख लेते हैं। माना आपको अपने पालतू जानवर से बहुत प्यार हैं लेकिन वास्तु के अनुसार सुबह-सुबह पालतू जानवर का मुंह देखना बेहद अशुभ माना जाता है। इसलिए हो सके तो इन्हें अपने पास ना सुलाए।

परछाई


वास्तु कहता है कि सुबह उठकर अपनी या किसी अन्य की परछाई बिल्कुल नहीं देखनी चाहिए। अगर आप सूर्य दर्शन के लिए निकल गए और अपनी परछाई पश्चिम दिशा में देख ली जबकि सूर्य पूरब से उगा है। तो इसे वास्तु के अनुसार राहु का संकेत कहा जाता है। ऐसे में पश्चिम दिशा की ओर परछाई देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है।

बंद घड़ी


घर में बंद घड़ी का होना हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आप किसी कारण से घड़ी को फिर से चालू नहीं कर पाए हैं, तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवाएं। साथ ही सुबह उठने पर भूल से भी बंद घड़ी की तरफ न देखें। कहते हैं कि ये बुरे समय की प्रतिक होती है।

आईना

सुबह के समय हमारे शरीर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी मौजूद होती है, ऐसे में उठते ही आईने में अपना चेहरा देखना हानिकारक साबित हो सकता है। ये धन की हानि तो लाता है, साथ ही नेगेटिव एनर्जी का घर में वास रहता है। सुबह उठकर पहले चेहरा धोएं या स्नान करें और फिर आईना देखें।

गंदे बर्तन


वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि रात के समय किचन में छोड़े गए गंदे बर्तन घर में दरिद्रता लाते हैं। हो सकता है कि ऐसा करना कुछ लोगों की मजबूरी हो। अगर इस बुराई का प्रभाव खुद पर नहीं पड़ने देना चाहते हैं, तो सुबह उठते ही गंदे बर्तन न देखें।

कैसे करें सुबह की शुरुआत?


वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही हथेलियों के दर्शन करें। हाथ के हथेलियों में घनश्याम, सरस्वती और लक्ष्मी का वास होता है। हथेलियों को ही कमल कहते हैं। सुबह उठते ही सबसे पहले हथेलियों के दर्शन करें। अब भगवान का नाम लेकर हथेलियों को चेहरे पर मल लें। फिर अपने दिन की नई शुरुआत के लिए प्रार्थना करें। इसके बाद जल पिएं और सूर्य के दर्शन करें। सूर्योदय से पहले उठने वाले लोग अगर चंद्रमा निकला हुआ है तो उसके दर्शन कर सकते हैं।