सोते समय भूल से भी सिरहाने ना रखें ये चीजें, जीवन पर पड़ता है बुरा प्रभाव

वास्तु का हमारे जीवन में बड़ा महत्व होता हैं जिसमें कई ऐसी बातें बताई गई हैं जो हमारे जीवन में शुभ-अशुभ का कारण बनती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सोते समय अनजाने में सिरहाने रखी जाने वाली उन चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनका आपके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में।

- कुछ लोगों की आदत होती है कि वह रात को पढ़ते-पढ़ते सो जाते हैं। अपने कॉपी किताब को अपने सिरहाने रखकर सो जाते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है।

- किसी भी तरह के गैजेट जैसे-घड़ी, मोबाईल फोन रखकर नहीं सोना चाहिए। इससे गलत प्रभाव पड़ता है। रात को बार-बार आपकी नींद खुलती है।

- रात को सोते समय कभी भी पर्स अपने पास रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से पैसों से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ता है।

- सोते समय कभी भी अपने पैर के पास जूत्ते-चप्पल रखकर नहीं सोना चाहिए। इससे रात में डरावने सपने आते हैं।