वैलेंटाइन डे पर भूलकर भी ना दे पार्टनर को ये गिफ्ट, रिश्तों में आती हैं दूरियां

कल से वेलेंटाइन वीक शुरू होने जा रहा हैं और वेलेंटाइन डे तक यह अलग-अलग रूप से मनाया जाता हैं। इस वीक में प्रेमी युगल एक-दूसरे से अपना रिश्ता मजबूत करने के लिए गिफ्ट्स भी देना पसंद करते हैं। लेकिन जरा संभलकर, कहीं आपका गिफ्ट ही आपके रिश्ते के टूटने का कारण ना बन जाए। जी हां, वास्तु में कई चीजें ऐसी बताई गई हैं जो किसी को भी गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए क्योंकि इनसे रिश्तों में दूरियां आती हैं। तो आइये जानें इनके बारे में और बरतें सतर्कता।

- जूते को उपहार में देना जुदाई का प्रतीक माना जाता है। प्रेमियों को तो इसे एक दूसरे को उपहार स्वरूप बिल्कुल भी नहीं देना चाहिए इससे दोनों की राहें अलग हो जाती हैं ऐसी मान्यता है।

- रुमाल उपहार में देना दुख का कारण माना गया है। इससे जीवन में कष्ट आता है। पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने की संभावना रहती है।

- चाकू छुरी न तो किसी को उपहार में देना चाहिए और अगर कहीं से मिले तो उसे घर में नहीं रखना चाहिए।

- बहुत से लोग घड़ी उपहार में देते हैं जबकि घड़ी उपहार में देना जीवन में प्रगति को रोकना माना जाता है।

- डूबते हुए जहाज की मूर्ति उपहार में मिलना और उसे घर में रखना अशुभ फलदायक होता है। इससे आर्थिक नुकसान की संभावना रहती है। आपकी आर्थिक तरक्की को विराम लग सकती है।

- काले वस्त्र कभी किसी को उपहार में नहीं देना चाहिए। अगर कोई आपको यह देता है तो यह अपशगुन माना जाता है। यह दुःख, कष्ट और पीड़ादायक माना जाता है। इसे मृत्यु कारक भी माना गया है यही वजह है कि शादी के एक साल तक काले वस्त्र धारण करना अच्छा नहीं माना जाता।