संध्या काल में ना करे ये 6 काम, होगी धन की हानि

कहते हैं संध्‍या काल यानी शाम के समय कुछ ऐसे काम हैं जो वर्जित हैं और इन्हें करने से देवता रूठ जाते हैं। यहां 6 काम ऐसे बताए जा रहे हैं, जिन्हें शाम के समय करने पर व्यक्ति को शारीरिक परेशानियों के साथ-साथ आर्थिक दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।

1. यूं तो व्यक्ति को कभी भी किसी की चुगली नहीं करनी चाहिए। फिर भी शाम के समय चुगली करने के लिए स्पष्ट मना किया गया है। इससे भी सौभाग्य समाप्त होकर दुर्भाग्य घर में प्रवेश कर जाता है।

2. हिन्दू शास्त्रों के अनुसार दिन ढलने के बाद तुलसी को ना तो जल चढ़ाना चाहिए और ना ही उसके पत्तों को छूना चाहिए।

3. सूरज छिपने के बाद अगर घर में झाड़ू लगाई जाए तो घर में दरिद्रता और बदहाली का वास होता है। ऐसा करने से घर की सारी सकारात्मकता घर से बाहर निकल जाती है।

4. विवाहित दंपत्ति को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कभी शाम के समय शारीरिक संबंध स्थापित ना करें। यह समय धार्मिक और पवित्र कार्यों के लिए होता है।

5. शाम का वक्त धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह पूरा समय ईश्वर की उपासना के लिए निश्चित होता है, इस समय क्रोध या फिर किसी के साथ झगड़ा करना सही नहीं होता। घर में अशांति होने से लक्ष्मी की कृपा नहीं मिल पाती।

6. प्राचीन मान्यताओं के अनुसार शाम के समय व्यक्ति को पढ़ाई की बजाय मनोरंजन तथा दूसरों के साथ मिलने-जुलने में बिताना चाहिए। इससे व्यक्ति का दिमाग तरो-ताज़ा हो जाता है और वो ज्यादा अच्छे से ध्यान एकाग्र कर सकते हैं। पढ़ाई के लिए सबसे अच्छा समय सुबह का बताया गया है।