आपके जीवन की नाँव को डूबा सकता हैं इन चीजों का दान, जानें और बचे

हिन्दू धर्म में दान का बड़ा महत्व माना गया हैं। किसी भी त्योंहार पर या कोई भी अवसर हो दान तो किया ही जाता हैं। लेकिन दान करने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि क्या दान किया जाना चाहिए। क्योंकि कभी-कभार नासमझी और भूलवश व्यक्ति ऐसी चीजों का दान कर देता हैं जो शास्त्रों में वर्जित हैं और उनका दान व्यक्ति के जीवन पर बुरा प्रभाव डालता हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका दान करने से बचना चाहिए।

* ज्योतिष के अनुसार झाडू लक्ष्मी जी को प्रिय होती है, इसलिए झाडू का दान कभी नहीं करना चाहिए। झाडू दान देने से लक्ष्मीजी रूठ जाती हैं। बिजनेस में नुकसान होता है और घर में रखा पैसा नहीं टिकता।

* शास्त्रों में बर्तन के दान देने की मनाही है। स्टील से बने बर्तन का दान करने से घर की सुख-शांति खत्म हो जाती है।

* तेल का दान करने से शनिदेव की कृपा मिलती है, लेकिन खराब या उपयोग किया हुआ तेल का दान नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव नाराज होते हैं।

* किसी को भोजन खिलाना सबसे बडा पुण्य का काम होता है, लेकिन बासी भोजन का दान करना अशुभ माना जाता है। इससे घर में वाद-विवाद पैदा होता है।

* आजकल घर में प्लास्टिक की कई चीजें प्रयोग की जाती हैं, लेकिन कभी भी प्लास्टिक का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर की तरक्की में बाधा आती है।

* पुराने और फटे हुए कपड़ों का दान करना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से लक्ष्मी जी आपसे रूठ सकती है और आपको पैसों की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए भूलकर भी कभी किसी को फटे कपड़े दान नहीं करना चाहिए।

* धारदार या नुकीली चीजों को दान में देना आपके लिए अशुभ हो सकता है। ऐसा करने से सुख और शान्ति में कमी आती है और घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव बढ़ता है।