Nirjala Ekadashi 2020 : इन 5 चीजों का दान कराएगा अक्षय पुण्य की प्राप्ति

आज 2 जून 2020 को निर्जला एकादशी है जिसका महत्व ऐसा होता हैं कि यह सभी एकादशी का फल प्राप्त करवाती हैं। इस दिन भक्तगण श्रीहरी विष्णु की विशेष पूजा कर अक्षय पुण्य की प्राप्ति करते हैं। शास्त्रों में दान का बड़ा महत्व बताया गया हैं और इसका पुण्य तब और बढ़ जाता हैं जब यह निर्जला एकादशी पर दिया जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे दान के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुर्भाग्य दूर करने का काम करेंगे।

- नमक का दान करने से बुरा समय दूर हो जाता है। घर में भोजन की कमी कभी नहीं रहती।

- तिल का दान करने से शक्ति मिलती है अगर आप किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे हैं तो इससे भी आपको फायदा मिलेगा। तिल से मृत्यु का भय भी दूर हो जाता है।

- पुराने कपड़े का दान करने से लंबी आयु का वरदान मिलता है। रोगों से भी मुक्ति मिलती है।

- अनाज का दान करने से घर में अन्न की कमी नहीं होगी।

- आम,खरबूज,तरबूज, जैसे मौसमी फल का दान जीवन को सरस बनाता है।