Holi 2022 : राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, घर में होगा सुख-समृद्धि व खुशियों का वास

आज देशभर में रंगों का त्यौहार होली खेला जा रहा हैं जिसका सभी खुलकर आनंद लेना पसंद करते हैं। इस दिन की शुरुआत देवी-देवताओं को गुलाल चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लेने से होती हैं। हिन्दू धर्म में दान का बहुत महात्व बताया गया हैं जो किसी त्यौहार पर और बढ़ जाता हैं। ऐसे में आज के दिन भी दान-पुण्य किया जाता हैं जिसके शुभ परिणाम मिलते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको राशि अनुसार दान से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जिससे जीवन में खुशियों का वास होगा एवं परेशानियां दूर होते हुए घर में सुख-समृद्धि आएगी। तो आइये जानते हैं राशि अनुसार किन चीजों का करें दान...

मेष राशि - इस राशि के लोगों को मंगल से संबंधित वस्तुएं लाल मसूर, सौंफ, जौ आदि का दान करना चाहिए।

वृष राशि - इन जातकों को गुरु से संबंधित वस्तुओं का दान करने से लाभ होगा। इसलिए वृष राशि के जातक होली पर चना दाल, हल्दी, शहद आदि का दान दें।

मिथुन राशि - इस बार होली पर मिथुन राशि के लोग शनि से संबंधित वस्तुएं सरसों का तेल, काले तिल या दाल का दान करें।

कर्क राशि
- इन राशि को लोगों को चायपत्ती, लोहा आदि शनि से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए।

सिंह राशि
- इस राशि के जातकों को गुरु से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए। ऐसे में ये लोग गाय का घी या केसर दान करें।

कन्या राशि
- इन लोगों को मंगल के उपाय करने से लाभ होगा। इसलिए ये लोग खांड, केसर, बताशे आदि वस्तुओं का दान करें।

तुला राशि
- इन लोगों को इस बार होली पर शुक्र से संबंधित वस्तुएं जैसे चावल, पनीर का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि - इस राशि के लोगों को बुध से संंबंधित कोई वस्तु दान करने से लाभ होगा। ऐसे में वृश्चिक राशि के लोग कपूर, हरी मिर्च आदि का दान करें

धनु राशि
- इन लोगों को चंद्रमा से संबंधित वस्तुएं दान करने से फायदा होगा। ऐसे में ये लोग दूध, चावल, सफेद मिठाई आदि का दान करें।

मकर राशि
- इस राशि के लोग गेहूं, गुड़ आदि सूर्य से संबंधित वस्तुओं का दान करें।

कुंभ राशि
- ये लोग बुध से संबंधित चीजें जैसे कि साबुत मूंग या हरे फल का दान करें।

मीन राशि
- इस राशि के जातक दही, चावल, चीनी आदि शुक्र से संबंधित वस्तुओं का दान करें।