जीवन में उन्नति व समृद्धि पाने के लिए राशि के अनुसार गुरु दक्षिणा में गुरु को दे ये चीजें

गुरु के आशीर्वाद को दुनिया में बहुत ऊँचा दर्जा दिया गया हैं। क्योंकि जिस के ऊपर गुरु की कृपा होती हैं उस व्यक्ति पर भगवाना की कृपा हमेशा बनी रहती हैं। इसलिए गुरु का आशीर्वाद लेना बहुत जरूरी हैं और इसके लिए गुरु पूर्णिमा से अच्छा दिन कोई हो ही नहीं सकता हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन व्यक्ति अपने गुरु का सम्मान उन्हें उपहार देकर करता हैं और अगर उपहार राशि के अनुसार दिया जाए तो इसके फलस्वरूप आपको उनका आशीर्वाद फलीभूत होगा और जीवन में उन्नति व समृद्धि प्रदान होती हैं। तो आइये जानते हैं राशि के अनुसार गुरु दक्षिणा में अपने गुरु को क्या दे।

* अगर आपकी राशि मेष है तो आप अन्न के साथ-साथ मूंगे का दान करें।

* अगर आपकी राशि वृषभ है तो आप चांदी की किसी वस्तु का अपने अपने गुरु को दान करें।

* अगर आपकी राशि मिथुन है तो अपने गुरु को अंगवस्त्रम अर्थात् शॉल का दान करें।

* अगर आपकी राशि कर्क है आप अन्न का दान करें, इसमें भी चावल का सर्वोत्तम है।

* अगर आपकी राशि सिंह है तो आप पंच धातु से बनी किसी वस्तु को अपने गुरुदेव के श्रीचरणों में अर्पित करें।

* अगर आपकी राशि कन्या है तो आप को डायमंड जैसी या इसके आकार वाली किसी वस्तु का दान कर सकते हैं।

* अगर आपकी राशि तुला है तो अपने गुरु के साथ साथ गरीबों को कम्बल का दान करना लाभदायक होगा।

* अगर आपकी राशि वृश्चिक है तो आप माणिक का दान कर सकते हैं।

* अगर आपकी राशि धनु है तो आप अपने गुरु को स्वर्णाभूण का दान करना सर्वोत्तम होगा।

* अगर आपकी राशि मकर है तो आप पीले वस्त्रों का दान जरूक करें।

* अगर आपकी राशि कुंभ है तो आपको सफेद मोती या सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना लाभदायक हो सकता है।

* अगर आपकी राशि मीन है तो हल्दी के साथ चने की दाल या चने की दाल से बने पकवानों का वितरण कर सकते हैं।