मकर संक्रांति 2019- मकर संक्रांति पर राशिनुसार करें दान, खुलेंगे सफलता के सभी द्वार

मकर संक्रांति का त्यौंहार पौष मास के शुक्ल पक्ष में सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश पर मनाया जाता हैं। इस पर्व को पतंगों का त्योंहर भी कहा जाता हैं। इसी के साथ ज्योतिष में माना जाता हो कि इस दिन किया गया दान व्यक्ति को सौ गुना पुण्य की प्राप्ति करवाता हैं और उसकी सफलता के सभी द्वार खोलता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए मकर संक्रांति पर राशिनुसार क्या दान किया जाना चाहिए उसकी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं किन वस्तुओं का दान आपके लिए शुभ रहेगा।

* मेष

ज्योतिष के अनुसार मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन मच्छरदानी एवं तिल का दान करें तो शीघ्र ही हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

* वृषभ

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन ऊनी वस्त्र एवं तिल का दान करें तो शुभ रहेगा।

* मिथुन

ज्योतिषियों के अनुसार इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग यदि मकर संक्रांति के दिन तिल एवं मच्छरदानी का दान करें तो बहुत अच्छा रहता है।

* कर्क

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी चंद्र है। इस राशि के लोगों के लिए मकर संक्रांति पर तिल, साबूदाना एवं ऊन का दान करना शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा।

* सिंह

ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। मकर संक्रांति के दिन इस राशि के लोग तिल, कंबल व मच्छरदानी अपनी क्षमतानुसार दान करें।

* कन्या

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तिल, कंबल, तेल, उड़द दाल का दान करें।

* तुला

ज्योतिष के अनुसार इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग तेल, रुई, वस्त्र, राई, मच्छरदानी दान करें।

* वृश्चिक

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग गरीबों को चावल और दाल की कच्ची खिचड़ी दान करें साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार कंबल भी।

* धनु

इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तिल व चने की दाल का दान करें तो विशेष लाभ होने की संभावना बनती है।

* मकर

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शनि है। ये लोग मकर संक्रांति के दिन तेल, तिल, कंबल और पुस्तक का दान करें तो इनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

* कुंभ

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तिल, साबुन, वस्त्र, कंघी व अन्न का दान करें।

* मीन

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी गुरु है। मकर संक्रांति के दिन ये लोग तिल, चना, साबूदाना, कंबल व मच्छरदानी दान करें।