Ganga Dussehra 2020 : आज बन रहा शुभ संयोग, राशिनुसार करें इन चीजों का दान

आज 1 जून, सोमवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि जो कि गंगा दशहरा का त्योहार है। आज ही के दिन धरती पर मां गंगा का अवतरण हुआ। गंगा स्नान पापों से मुक्ति दिलाता हैं। इस बार गंगा दशहरा पर सिद्धि और रवियोग जो कि बेहद शुभ माने जाते हैं का संयोग बन रहा हैं। ऐसे में आज के दिन किया गया दान आपको गंगा मां का आशीर्वाद दिलाता हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है। तो आइये जानते हैं राशिनुसार क्या दान किया जाए।

मेष : मेष राशि वाले जातकों को इस दिन तिल और कपड़े का दान करना चाहिए।

वृष : इस राशि के जातकों के लिए गरीबों को खाना और धन का दान करना शुभ रहेगा।

मिथुन : गंगा दशहरा पर पानी का दान करना अतिशुभ फलदायक रहेगा।

कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए फल का दान देना उत्तम रहेगा।

सिंह : तांबे के बर्तन के साथ कुछ अनाज और फल का देना चाहिए।

कन्या : विभिन्न प्रकार के फलों का दान शिव मंदिर के पुजारी को करें।

तुला : जानवरों को पानी और दान खिलाने से तुला राशि के जातकों अच्छा रहेगा।

वृश्चिक : इस दिन राहगीरों को पानी और मौसमी फलों का वितरण करना चाहिए।

धनु : काले तिल का दान करने से आपके लिए गंगा दशहरा बहुत ही शुभ रहेगा।

मकर : मिट्टी के घड़े दान करें।

कुंभ : गरीबों को भोजन वितरित करें और घर आए ब्राह्राणों का भोजन कराने के बाद उन्हें दक्षिणा दें।

मीन : पानी का दान करने से मीन राशि के जातकों के लिए यह गंगादशहरा बहुत ही शुभ रहेगा।