Makar Sankranti 2020: राशिनुसार करें इन वस्तुओं का दान, होगी विशेष फल की प्राप्ति

आज 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता हैं। आज के दिन पवित्र नदी में स्नान करने एवं दान-पुण्य करने का बड़ा महत्व माना जाता हैं। स्नान, दान, मंत्र, जप तथा अन्य धार्मिक कार्यों के लिए पुण्यकाल को सबसे श्रेष्ठ समय माना जाता है। इसी के साथ अगर दान राशि के अनुसार किया जाए तो विशेष फल की प्राप्ति होती हैं। तो आइये जानते है कि कौनसी राशि के जातक किस चीज का दान करें।

मेष - गुड़ और लाल मसूर दान करें।

वृष - स्वेत वस्त्र एवं इसी रंग की मिठाई दान करें।

मिथुन - हरे रंग का कंबल दान करें।

कर्क - साबुत उड़द दान करें।

सिंह - लाल मसूर और ऊनी वस्त्र दान करें।

कन्या - साबूत मूंग की दाल और कंबल दान करें।

तुला - स्वेत वस्त्र एवं इसी रंग की मिठाई दान करें।

वृश्चिक - सप्त धान्य (सात प्रकार के अनाज) का दान करें।

धनु - चने की दाल एवं पीले रंग का कंबल दान करें।

मकर - उड़द की दाल और काले रंग का कंबल दान करें।

कुंभ - काला कंबल और सरसों का तेल दान करें।

मीन - चने की दाल एवं पीले रंग का कंबल दान करें।