Holi 2018 : होली पर दान करें ये 3 चीजें, होंगी लक्ष्मी जी प्रसन्न

भारत में कई त्योंहार मनाये जाते हैं, लेकिन दिवाली के बाद होली ही ऐसा त्योंहार है जो उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाता हैं। होली के इस त्योंहार को प्यार का परिचायक माना जाता हैं, जहां सभी एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियाँ मनाते हैं। होली का समाजिक महत्व के साथ अध्यात्मिक महत्व भी माना जाता हैं। इस दिन लोग कई चीजों का दान करते हैं, जिससे कि पुण्य प्राप्त होते हैं। वैसे तो दान करने में कुछ भी दान कर सकते हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनको दान करने का महत्व ज्यादा होता हैं। तो आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको होली पर दान करना चाहिए।

* भोजन : होली के दिन हर घर में तरह तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। इन पकवानों को घर में रंग लगाने आए मेहमानों को दिया जाता हैं। साथ ही घर के सदस्य भी इनका लुफ्त उठाते हैं। लेकिन आपको इस दिन थोड़ा भोजन किसी भिखारी को भी दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर अन्न की कभी कोई कमी नहीं आती हैं। साथ ही इस दिन जानवरों (गाय या कुत्ता) को भोजन कराने अन्नपूर्णा देवी खुश होती हैं और आपका घर हमेशा आबाद रखती हैं।

* पैसे : होली के दिन पैसो का दान करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। ये दान आप किसी मंदिर में, किसी ब्राहमण को या फिर किसी गरीब या भिखारी को भी कर सकते हैं। साथ ही जब आप होलिका दहन की पूजा में जाए तो वहां एक सिक्का अवश्य चढ़ाए।

* कपडे : होली के दिन लोग तो तरह के कपड़े पहनते हैं। पहले घर में रखे पुराने कपड़े और दुसरे बाजार से खरीद कर लाए सफ़ेद रंग के नए कपड़े। आप इन दोनों में से कोई भी कपड़े पहने ये दोनों ही होली खेलने के बाद किसी काम के नहीं रहते हैं, क्योंकि रंगों की वजह से ये खराब हो जाते हैं। ख़राब होने के बाद लोग इन्हें घर में साफ़ सफाई में उपयोग करते हैं या फिर इसे फेंक देते हैं। लेकिन यदि आप इन कपड़ो को धोकर किसी गरीब को दान कर देंगे तो आपको बहुत पुण्य लगेगा। हमारी आपको सलाह होगी कि इस दिन आप होली खेलने के लिए गुलाल का उपयोग करे। इस तरह ये कपड़े अधिक खराब नहीं होंगे और सामने वाला गरीब इसे धोकर पहन सकेगा।