शुक्रवार को जरूर करें ये काम, धन संबंधी हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा

आज शुक्रवार का दिन हैं जो कि शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता हैं। आज के दिन किए गए कुछ कार्य इन्हें प्रसन्न करते हैं और आपके जीवन की बाधाओं को दूर करने में मदद मिलती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए शुक्रवार के दिन किए गए कुछ ऐसे कार्य लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपको धन संबंधी हर परेशानी से छुटकारा मिलेगा और जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

करें इस मंत्र का जाप

सुबह उठते ही ॐ श्रीं श्रीये नम: मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। स्नान करते समय भी आप इस जाप को लगातार पढ़ते रहें। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा।

गाय को खिलाएं रोटी

हर शुक्रवार के दिन गाय को ताजी रोटी बनाकर खिलाएं। ऐसा करने से माता की कृपा आप पर बनी रहेगी। साथ ही धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।

लाल कपड़े में रखें मिट्टी

शुक्रवार के दिन उस जगह जाए,जहां पर मोर नृत्य करते हैं। वहां की मिट्टी लाकर एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पवित्र जगह में रख दें।

कन्याओं को भोजन कराएं

मां लक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं। तत्पश्चात 7 वर्ष की आयु से कम की कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराएं। भोजन में खीर और मिश्री जरूर खिलाएं।

गरीब की सहायता

शुक्रवार के दिन किसी गरीब या जरुरतमंद व्यक्ति को सफेद चीजें जैसे कि आटा, चावल या सफेद रंग के कपड़े दान करें। इससे माता की कृपा आप पर बनी रहती है।

खास उपाय

शुक्रवार को नहाने के बाद लाल या सफेद वस्त्र पहनें। वस्त्र पहनने के पश्चात हाथ में चांदी की अंगूठी या छल्ला धारण करें। हो सके तो अपने हाथों से किसी योग्य ब्राह्मण को भोजन करवा दें। प्रतिदिन इस उपाय को करने के साथ आपको कम से कम तीन शुक्रवार निरंतर एक कार्य और करना होगा। यह उपाय आपके आने वाले धन की हर कठिनाई को आपसे दूर रखेगा।