शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, खुलेगी किस्मत मिलेगी धन-दौलत

आज शुक्रवार का दिन है जो की हिन्दू धर्म में मातारानी को समर्पित माना जाता हैं और इस दिन सभी मातारानी की पूजा कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते है। आज के दिन किए गए उपाय आपकी किस्मत को चमकाने का काम करते हैं और धन-दौलत की प्राप्ति करवाते हैं। आज के दिन की गई लक्ष्मी उपासना आपके जीवन में सकारात्मकता लाते हुए किस्मत खोल सकती है। इसलिए आज हम आपके लिए शुक्रवार के दिन किए जाने वाले उपाय लेकर आए हैं जो माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करेंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- शुक्रवार के दिन सायंकाल मे काली हल्दी की गांठ का सिंदूर व धूप से पूजन करके चांदी के दो सिक्के के साथ लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने पर आर्थिक समस्याएं हल होती हैं।

- शुक्रवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं और सफेद रंग के खाद्य पदार्थ का दान करना शुभ माना जाता है और जितना हो सकें इस दिन गरीबों को दान दें।

- शुक्रवार के दिन एक मुट्ठी अखंडित बासमती चावल को बहते जल में महालक्ष्मी का स्मरण करते हुए छोड़ देने से धन की वृद्धि बनी रहती है।

- शुक्रवार के दिन कार्यस्थल जाने से पहले इस मंत्र का एक माला जप करें ‘ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्मी मम गृह धनं पूरय पूरय चिन्तायै दूरय दूरय स्वाहा’’। इससे व्यवसाय में अद्भुत लाभ होगा।

- धन की वृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी और थोड़ी सी केसर चांदी के सिक्के के साथ बांधकर जहां आपके पैसे पड़े होते हैं वहीं रखने से इसका अच्छा प्रभाव सामने आने लगता है।

- शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु का अभिषेक दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर करने से मां लक्षमी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।

- शुक्रवार को लक्ष्मी के मंदिर जाकर शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा अर्पित करें। इससे अलक्ष्मी दूर होती है।