Dussehra 2019: राशि अनुसार करें विजयादशमी पर ये उपाय, हर काम में मिलेगी सफलता

आज पूरे भारत देश में एकसमान माहौल हैं क्योंकि आज दशहरे का त्यौंहार हैं और यह पावन पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाते हुए पूरे देश में एकसमान मनाया जाता हैं। आज का दिन जितना पुराणों में महत्व रखता हैं, उतना ही ज्योतिष में भी महत्वपूर्ण हैं। इसलिए दशहरे के दिन से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें राशि के अनुसार किया जाए तो हर काम में सफलता मिलती है सभी कार्य बिना किसी विघ्न के सफल होते हैं। तो आइये जानते हैं राशिनुसार किये जाने वाले उन उपायों के बारे में।

- मेष राशि के जातक श्रीराम का पूजन करें, ॐ रामभद्राय नम: मंत्र का जाप करें।

- वृषभ राशि के जातक हनुमानजी का पूजन करें, ॐ आञ्जनेयाय नम: मंत्र का जाप करें।
- मिथुन राशि के जातक राम दरबार पर बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

- कर्क राशि के जातक श्रीसीता-राम को मीठा पान चढ़ाएं।

- सिंह राशि के जातक श्रीराम पूजन कर ॐ जनार्दनाय नम: मंत्र का जाप करें।

- कन्या राशि के जातक हनुमान पूजन कर 'ॐ शर्वाय नम:' मंत्र का जाप करें।

- तुला राशि के जातक राम दरबार पर शहद चढ़ाएं।

- वृश्चिक राशि के जातक हनुमानजी पर चमेली का इत्र चढ़ाएं।

- धनु राशि के जातक तुलसी पत्र हाथ में लेकर ॐ दान्ताय नम: का जाप करें।

- मकर राशि के जातक श्रीसीता-राम पर मौली चढ़ाएं।

- कुंभ राशि के जातक हनुमान मंत्र ॐ वायुपुत्राय नम: का जाप करें।

- मीन राशि के जातक राम दरबार पर मेहंदी चढ़ाएं।