काल सर्प दोष की शांति के लिए नाग पंचमी पर करें ये उपाय, बनने लगेंगे बिगड़े काम

कई बार देखा जाता हैं कि कुछ लोगों के बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं और किसी काम में सफलता नहीं मिल पाती हैं। इसका कारण कुंडली में काल सर्प दोष का होना हो सकता हैं जिसकी वजह से जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। किसी की कुंडली में सभी ग्रह राह- केतु के बीच आ जाे तो इस योग को काल सर्प दोष कहा जाता है। इसे योग को अशुभ माना जाता है। ऐसे में नाग पंचमी पर कुछ उपायों को कर इस काल सर्प दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

करें नाग-नागिन से जुड़ा यह उपाय

इस दिन सपेरे से नाग-नागिन का एक जोड़ा खरीेदें। फिर उसे दूर किसी जंगल में छोड़ आए यानि आजाद कर दें। मान्यता है कि इससे कुंडली में काल सर्प दोष से छुटकारा मिलता है।

पंच धातु से बना नाग

जैसा की सभी जानते हैं कि भगवान शिव ने अपने गले में सर्प यानि नाग धारण किया है। इसलिए नाग पंचमी के दिन उस मंदिर में जाएं जहां शिवलिंग पर नाग लगा हो। वहां पर पंच धातु का बना नाग चढ़ाएं। शिवलिंग की पंचामृत अर्पित करके भोलेनाथ और नाग देवता की पूजा करें।

घी का दीपक जलाएं

रोजाना शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग के सामने घी का दीपक जलाएं। भगवान शिव नाग धारण करने वाले हैं ऐसे में उनकी कृपा से कालसर्प दोष दूर होता है।

पुष्प व चंदन से करें पूजा

नाग देवता की पूजा में सुंगधित फूल और चंदन जरूर चढ़ाएं। इसके साथ ही ' ॐ कुरुकुल्ये हुं फट् स्वाहा' मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि नाग देवता को सुंगधित चीजें अतिप्रिय है। साथ ऐसे पूजा करने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही सर्पविष दूर होता है।

चंदन की लकड़ी से जुड़ा उपाय

काल सर्प दोष से परेशान लोग चंदन की लकड़ी से बनी 7 मौली को हर बुधवार या शनिवार शिव मंदिर में चढ़ाएं। माना जाता है कि इससे कालसर्प दोष से जल्द ही छुटकारा मिलता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)