मकर संक्रांति के दिन जरूर करें ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना

मकर संक्रांति का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता हैं और इस दिन सूर्य गोचर करता हुआ मकर राशि में प्रवेश करता हैं। ऐसे में इस दिन से जुड़े कई उपाय हैं जिन्हें किया जाए तो सूर्यदेव को प्रसन्न करते हुए हर मनोकामना की पूर्ती की जा सकती है। इन उपायों की मदद से दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने में मदद मिलती हैं और किस्मत चमकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में कि कैसे किया जाए इन्हें।

- मकर संक्रांति को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें। पानी में कुंकुम तथा लाल रंग के फूल भी मिलाएं तो और भी शुभ रहेगा। अर्घ्य देते समय ऊं घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जाप करते रहें। इस प्रकार सूर्य को अर्घ्य देने से मन की हर इच्छा पूरी हो सकती है।

- सूर्य के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए मकर संक्रांति पर सूर्य यंत्र की स्थापना कर के पूजा करनी चाहिए। इससे दोष कम होते हैं और विशेष लाभ भी मिलता है।

- मकर संक्रांति पर गुड़ एवं कच्चे चावल बहते हुए जल में प्रवाहित करना शुभ रहता है। अगर सूर्यदेव को प्रसन्न करना हो तो पके हुए चावल में गुड़ और दूध मिलाकर खाना चाहिए। ये उपाय करने से भी सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।

- ज्योतिष के अनुसार, तांबा सूर्य की धातु है। मकर संक्रांति पर तांबे का सिक्का या तांबे का चौकोर टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करने से कुंडली में स्थित सूर्य दोष कम होता है। इसके साथ-साथ लाल कपड़े में गेहूं व गुड़ बांधकर दान देने से भी व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो सकती है।