बिगड़े हुए काम बनाने के लिए सुबह उठते ही करें ये उपाय, मिलेगी सफलता

मनुष्य अपने जीवन में सफलता पाने के लिए खूब मेहनत करता हैं लेकिन कई बार ऐसे संजोग बनते हैं कि आपके बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। ऐसे में मनुष्य को काफी निराशा होती हैं और वह कोई भी नया काम करने से कतराता हैं। आपकी कड़ी मेहनत कभी भी रंग ला सकती हैं, बस आपको जरूरत होती हैं अपनी किस्मत को संवारने की। इसके लिए सुबह उठते ही आपको कुछ काम ऐसे करने चाहिए जो आपको सौभाग्य की प्राप्ति करवाते हैं और आपको हर काम में सफलता दिलाते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में जिनसे जीवन में सुख-समृद्धि हासिल होती है और सभी कार्य सुचारु रूप से चलने लगते हैं।

माता-पिता का अभिवादन

सुबह सबसे पहले उठकर अपने माता-पिता का अभिवादन करना चाहिए। दरअसल माता-पिता का आशीर्वाद सभी बिगड़े कार्यों को सही कर देता और ऐसा करने से ईश्वर की कृपा भी बनी रहती है।

सर्वप्रथम अपनी हथेली के करें दर्शन

मान्यता है कि प्रातः उठते ही सबसे पहले अपने हाथों कि हथेलियों को देखना चाहिए, इसके पीछे की मान्यता ये हैं कि आपके हाथ में ब्रह्म लक्ष्मी और सरस्वती जी तीनों का वास होता है। और ऐसे करते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए- कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती। करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्।। माना जाता है कि जब व्यक्ति पूरे विश्वास के साथ अपने हाथों को देखता है, तो उसे विश्वास हो जाता है कि उसके शुभ कर्मों में देवता भी सहायक होंगे। इससे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

गाय की रोटी


ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हमेशा घर में बनने वाली पहली रोटी गाय की और आखिरी रोटी कुत्ते की बनाई जाती है। हालांकि आजकल इसे कोई भी व्यक्ति नियमित रूप से नहीं अपनाता। लेकिन यदि आप सुबह बनने वाली पहली रोटी गाय को खिलाएंगे तो आपके जीवन में आ रही बाढ़ दूर होंगी और आपको सफल होने से कोई भी नहीं रक पाएगा।

सूर्य देव को नमस्कार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शास्त्रों में उदयगामी सूर्य की आराधना बहुत फलदायी मानी जाती है। सुबह उठकर यदि ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करके सूर्यदेव को अर्घ्य दें और उन्हें प्रणाम करें तो ऐसा करने से पूरे दिन सकरात्मक ऊर्जा बनी रहती है। पूरा दिन सकरात्मकता भर बीतता है।

शुभ कार्य करने से पहले करें दही-शक्कर का सेवन


यदि आप कोई शुभ कार्य करने जा रहे हैं या किसी बहुत आवश्यक काम से घर से बाहर जा रहे हैं तो ऐसे में आपको दही-शक्कर का सेवन करके ही घर से बाहर निकालना चाहिए। ऐसा करने से आपको अपने कार्य में सफलता हासिल होगी। यहाँ तक कि यदि आपका कोई कार्य बहुत समय से रुक पद है तो वो भी पूरा होगा।