Nag Panchami 2019: पाना चाहते हैं जीवन के सभी संकटों से मुक्ति, नागपंचमी के दिन करें ये उपाय

नागपंचमी हर सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती हैं जिसका ज्योतिषीय रूप से बड़ा महत्व माना जाता हैं। नागपंचमी के दिन सांप को दूध पिलाने के साथ ही उनकी पूजा भी की जाती हैं। नागपंचमी का महत्व इतना होता हैं कि इस दिन किए गए उपायों की मदद से जीवन के सभी संकटों से मुक्ति पाई जा सकती हैं और दुखों को दूर किया जा सकता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए नागपंचमी के दिन किए जाने वाले उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं।

- नागपचमी के दिन सपेरे को पैसे देकर सांप को जंगल में आजाद कराएं।

- नागपंचमी के दिन लाल सूती का कपड़ा लेकर उसमें नारियल लपेट कर बहते जल में प्रवाहित करने से सभी कामों में सफलता प्राप्त होती है।
- नागपचमी के दिन भगवान शिव का दुध से अभिषेक करना चाहिए और उसी के बाद ही सांप को भी दूध पिलाना चाहिए।

- नागपंचमी के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे मिट्टी के बर्तन में दूध में रखें। यह टोटका आपको न केवल नाग देवता का आर्शीवाद दिलाएगा बल्कि आपको शनिदेव की पीड़ा से भी मुक्ति दिलाएगा।

- नागपंचमी के दिन काल सर्प दोष वाले व्यक्ति को सांप की आकृति की अंगूठी पहननी चाहिए। ऐसा करने से आपको लाभ प्राप्त होगा।

- नागपंचमी के दिन नागदेवता की मूर्ति के साथ एक फिटकरी का टुकड़ा रख दें। यह टोटका करने से आपकी मनोवांच्छित इच्छापूर्ण होगी।

- नागपंचमी के दिन सांप की बांबी में दूध अवश्य चढ़ाएं। यह टोटका करने से आपकी सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी।

- नागपंचमी के दिन कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए एक किलों कोयले और तीन नारियल लें और उन्हें बहते जल में प्रवाहित कर दें। यह टोटका आपको कालसर्प दोष से मुक्ति दिला देगा।

- नागपंचमी के दिन सुगंधित फूलों और चंदन से नाग की पूजा अवश्य करें।

- नागपंचमी के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए चांदी के नाग और नागिन का जोड़ा शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको सर्प दोष से मुक्ति मिलेगी।