महाशिवरात्रि 2020 : इन 10 उपायों से पूर्ण होगी सभी मनोकामनाएं

21 फरवरी का दिन महाशिवरात्रि के पर्व के रूप में मनाया जाना हैं और भक्तों में इसकी उत्सुकता देखी जा सकती हैं। सभी भक्तगण शिव की पूजा-आराधना करते हुए उनकी भक्ति करते हैं। इस दिन रखा गया व्रत भगवान शिव का आशिर्वाद दिलाता है। महाशिवरात्रि का व्रत पूरे वर्ष के व्रतों का पुण्य प्राप्त करवाता हैं। आज हम आपके लिए महाशिवरात्रि के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जो कि सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

महाशिवरात्रि 2020 : मनोकामना के अनुसार करें शिव का रुद्राभिषेक

राशिनुसार करें लक्ष्मी मंत्र का जाप, सुख-समृद्धि से भरेगा आपका घर

- शिवलिंग का 101 बार जलाभिषेक करें। साथ ही ॐ हौं जूं सः। ॐ भूर्भुवः स्वः। ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम्। उर्व्वारुकमिव बन्धानान्मृत्यो मुक्षीय मामृतात्। ॐ स्वः भुवः भूः ॐ। सः जूं हौं ॐ। मंत्र का जप करते रहें। इससे बीमारी ठीक होने में लाभ मिलता है।

- शिवरात्रि पर 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

- शिवरात्रि पर नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और परेशानियों का अंत होगा।

- शिवरात्रि पर घर में पारद के शिवलिंग की स्थापना योग्य ब्राह्मण से सलाह कर स्थापना कर प्रतिदिन पूजन कर सकते हैं। इससे आमदनी बढ़ने के योग बनते हैं।

- शिवरात्रि पर गरीबों को भोजन कराएं। इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी और पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।

- पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें व 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जप करें। इससे मन को शांति मिलेगी।

- शिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाएं व 11 बार इनका जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।

- शिवरात्रि पर भगवान शिव को तिल व जौ चढ़ाएं। तिल चढ़ाने से पापों का नाश व जौ चढ़ाने से सुख में वृद्धि होती है।

- अगर विवाह में अड़चन आ रही है तो शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर केसर मिलाकर दूध चढ़ाएं। जल्दी ही विवाह हो सकता है।

- मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इस दौरान भगवान शिव का ध्यान करते रहें। इससे धन की प्राप्ति होती है।