रक्षा बंधन पर भाई को राखी बांधने के अलावा करें ये 6 काम, सुख-समृद्धि का होगा आगमन

रक्षा बंधन का त्यौहार भाई-बहन के प्रेम के रिश्ते को और मजबूत करने के लिए जाना जाता हैं जिसमें बहन अपने भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांधती हैं तो भाई भी अपनी बहन को उसकी रक्षा करने और परेशानियों में साथ निभाने का वादा करता हैं। शास्त्रों में इस दिन का बहुत महत्व माना जाता हैं जसका संबंध मां लक्ष्मी से भी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इस दिन भाई को राखी बांधने के अलावा भी कुछ ऐसे काम करने की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन करते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें

भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करना ना भूलें। साथ ही इस दिन कनकधारा स्तोत्र और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें। मान्यता है कि इससे धन और आरोग्य का वरदान मिलता है।

देवी-देवताओं को बांधे रक्षा सूत्र

देवी-देवताओं, खासकर भगवान श्रीकृष्ण को रक्षा सूत्र जरूर बांधे। मान्यता है कि इससे भाई-बहन में प्रेम बना रहता है और घर में सुख-शांति और समृद्धि भी आती है।

अन्न व धन का दान करें

भाई-बहन मिलकर इस दिन किसी गरीब व्यक्ति को अन्न-धन जरूर दान करें। मान्यता है कि यह किसी भी कर्म से सबसे बड़ा पुण्य मिलता है। साथ ही उसकी गरीब की दुआ से आपका जीवन भी खुशहाल होता है।

नवग्रहों की शांति पूजा

रक्षाबंधन के दिन चंद्रमा महित नवग्रहों की पूजा और मंत्र का उच्चारण जरूर करें। इससे ना सिर्फ ग्रह दोष दूर होता है बल्कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि भी आती है।

माता-पिता का आशीर्वाद लें

सुबह सबसे पहले अपने बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना ना भूलें। कहते हैं कि माता-पिता व बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने सेबल, यश और विद्या की प्राप्ति होती है।

वाहन को बांधे रक्षा सूत्र

मान्यता है कि वाहन को रक्षासूत्र बांधने आपकी सुरक्षा बनी रहती है और दुर्घटना का खतरा टलता है। साथ ही वाहन देवता आपको कभी भी बीच रास्ते में मुश्किलों का सामना नहीं करने देते।