राशिनुसार करें सावन में शिव का रुद्राभिषेक, जल्द पूरी होगी मनोकामना

सावन का पवित्र महीना चल रहा हैं जो कि सभी धर्म-कर्म कार्यों के लिए विशेष माना जाता है। इस महीने में सभी भक्तगण भगवान शिव की भक्ति में लीन रहते हैं और उनकी पूजा कर मनचाहा आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आपको पूजा करने का उचित तरीका पता हो। जी हाँ, राशिनुसार की गई शिव की पूजा आपकी मनोकामना को जल्द पूर्ण करती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए राशिनुसार शिव का रुद्राभिषेक करने से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

मेष - मेष राशि के जातक गाजर के रस से शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर सकते हैं। इससे बीमारी को नष्ट करने की शक्‍ति मिलती है।

वृष - सद्बुद्धि और ज्ञानवर्धन के लिए दुग्ध से रुद्राभिषेक करें।

मिथुन - इस राशि के जातक धनिया के रस से रुद्राभिषेक करें।

कर्क- मोक्ष की प्राप्ति के लिए लिये गंगा जल से रुद्राभिषेक करें।

सिंह- इन लोगों को रोली मिश्रित जल से रुद्राभिषेक करें।

कन्या- इन्‍हें धनिया के रस से रुद्राभिषेक करना चाहिये।

तुला- दूध से रुद्राभिषेक करने से लाभ मिलता है।

वृश्चिक- गन्ने या गुड़ के रस से रुद्राभिषेक करें।

धनु - कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो हल्दी मिश्रित जल से रुद्राभिषेक करें।

मकर - गिलोय के रस से रुद्राभिषेक करें।

कुम्भ - सरसों के तेल से रुद्राभिषेक करें।

मीन - हल्दी मिश्रित जल से रुद्राभिषेक करें।