तुरंत हटा दें घर की छत पर रखी ये 5 चीजें, बनती है कंगाली का कारण

हर कोई अपने घर को सजाता-संवारता हैं ताकि घर आए मेहमानों को किसी तरह की कमी ना दिखाई दें। लेकिन लोग घर की छत पर इतना ध्यान नहीं देते हैं और नहीं काम आने वाली चीजों को छत पर रख देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर की छत पर रखी कुछ चीजें आर्थिक तंगी का कारण बनती हैं। जी हां, वास्तु में इससे जुड़े कुछ नियम बताए गए है जिसके बारे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं। इनके अनुसार घर की छत पर रखी इन चीजों को तुरंत हटा देना चाहिए क्योंकि ये आपके जीवन में नकारात्मकता लाते हुए कंगाली का कारण बनती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

सूखे पत्ते


अक्सर छत पर लगे गमलों से पत्ते सूख कर गिर जाते हैं। इन पत्तों का छत पर जमा होना अशुभ माना जाता है। इसके कारण जीवन में अन्न, धन व अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप सूखे पत्ते गिरने से तुरंत छत की सफाई कर लें।

टूटे गमले

आमतौर पर लोग घर की छत को गमलों से सजाते हैं। ऐसे में गमलों के टूटने की भी परेशानी होती है। मगर इन टूटे गमले को तुंरत फेंक दें। वास्तु में टूटे गमले पौधे रखना अशुभ माना जाता है।

बांस


अक्सर लोग बांस की लकड़ी से काम करने के बाद इस छत पर रख देते हैं। मगर वास्तु अनुसार, घर की छत पर पड़ा बांस जीवन में परेशानियों को न्योता देता है। इससे कारोबार, नौकरी व परिवार से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में इसे छत से तुरंत हटा देने में भी भलाई है।

झाड़ू

आमतौर पर लोग झाड़ू को घर की छत पर रख देते हैं। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। ज्योतिष व वास्तु अनुसार, झाड़ू को धन की देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे छत पर रखने से मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इसके कारण पैसों से जुड़ी परेशानी आ सकती है। इसलिए इसे घर अंदर छिपाकर ही रखना चाहिए।

जंग लगा हुआ लोहा


अक्सर लोग बेकार पड़ी चीजों को घर की छत पर रख देते हैं। मगर ऐसा करने अशुभ माना जाता है। खासतौर पर जंग लगा लोहा छत पर रखने आर्थिक व शारीरिक तौर पर समस्याएं हो सकती है। ऐसे में अगर आपने भी घर की छत पर जंग लगे लोहे व अन्य कबाड़ का सामान जमा कर रखा हैं तो इसे तुंरत कबाड़ी को बेच दें। इसके साथ ही छत को एक साथ साफ करके रखें।