वास्तु के अनुसार घर में रखी ये चीजें घर में लाती है मुसीबतें

घर को आकर्षक और सुन्दर कौन बनाना नहीं चाहता। सभी चाहते हैं कि उनके घर में ऐसी सजावट हो कि आने वाले मेहमान बिना तारीफ के ना रह सकें। इसके लिए लोग कई ऐसी सुन्दर दिखने वाली चीजें लाते हैं जो आकर्षक हों। लेकिन क्या आप जानते हैं कई वस्तुएं ऐसी होती हैं जो दिखने में तो सुन्दर होती है लेकिन वे घर पर बुरा प्रभाव डालती है और नकारात्मकता फैलाती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमें घर में नहीं रखनी चाहिए। तो आइये जानते हैं उन चिजों के बारे में।

* नटराज की मूर्ति : नटराज नृत्य कला के देवता हैं। लगभग हर क्लासिकल डांसर के घर में नटराज की मूर्ति होती है, लेकिन नटराज की इस मूर्ति में भगवान शिव तांडव नृत्य की मुद्रा में हैं जो कि विनाश का सूचक माना जाता है। इसलिए, इसे घर में रखना भी अशुभ फलकारक माना जाता होता है।

* डूबती हुई नाव या जहाज : डूबती नाव अगर घर में रखी हो तो अपने साथ आपका सौभाग्य भी डुबा देती है। घर में रखी डूबती नाव की तस्वीर या कोई शोपीस सीधा आपके घर के रिश्तों पर बुरा असर डालता है। इसलिए, ऐसा कोई भी चित्र या शो-पीस घर में न रखें।

* महाभारत ग्रंथ या उसकी तस्वीर
: महाभारत हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है, इसलिए इसे पूजनीय माना जाता है। पूजनीय होने पर भी इस ग्रंथ को घर में रखना अशुभ माना जाता है, क्योंकि महाभारत पारिवारिक झगड़े और क्लेश की कहानी है। इस ग्रंथ को घर में रखने से घर में तनाव और लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है। इसलिए इस ग्रंथ को घर में नहीं रखना चाहिए।

* ताजमहल : ताजमहल बहुत ही सुंदर होने के साथ-साथ प्रेम का भी प्रतीक माना जाता है, इसलिए कई लोग इसकी तस्वीर को अपने घर में सजा कर रखना पसंद करते हैं। ताजमहल सुंदर होने से साथ-साथ मुमताज की कब्रगाह भी है। इसलिए, ताजमहल की तस्वीर या उसका प्रतीक घर में रखना नेगेटिविटी फैलाता है। माना जाता है कि ऐसी चीजें घर पर रखी होने से हमारे जीवन पर बहुत गलत असर पड़ सकता है। यह सीधे-सीधे मौत से जुड़ा है इसलिए इसे घर पर न रखें।

* जंगली जानवरों का कोई प्रतीक : आज-कल जानवरों के कई सुंदर-सुंदर शो-पीस, खिलौने या सॉफ्ट टॉय मिलने लगे हैं। देखने में आकर्षित लगने वाले ये शो-पीस आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। किसी जंगली जानवर की तस्वीर या शो-पीस घर पर रखने से घर में रहने वालों का स्वभाव उग्र होने लगता है। इससे घर में क्लेश और हिंसा बढ़ती है।