मकर संक्रांति : कहीं आप तो नहीं कर रहे इन चीजों का दान, लाती हैं जीवन में परेशानियां

आज पूरे देशभर में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जा रहा हैं और सुबह से ही माहौल उत्सव के समान हो चुका हैं। आज के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता हैं जिसका ज्योतिष में बड़ा महत्व माना जाता हैं। आज के दिन किया गया दान पुण्य की प्राप्ति करवाता हैं। लेकिन आपको यह भी जानना जरूरी हैं कि दान क्या किया जाए क्योंकि कुछ दान ऐसे हैं जो वर्जित हैं और उनका दान जीवन में परेशानियां लेकर आता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका दान मकर संक्रांति के दिन नहीं किया जाना चाहिए।

- मकर संक्रांति के दिन गलती से भी प्लास्टिक की चीजों का दान न करें। असल में प्लास्टिक दान करना अशुभ माना जाता है। इससे घर में वास्तुदोष हो सकता है।

- इस शुभ दिन पर तेल दान करने से पहले ध्यान रखें कि वो इस्तेमाल किया हुआ ना हो। नहीं तो शनिदेव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नया और साफ तेल ही दान करें।

- इस दिन किसी को स्टील की वस्तुएं भी दान नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि इससे घर की सुख-शांति व समृद्धि भी चली जाती है। ऐसे में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए भूल से भी स्टील का दान न करें।

- मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर झाड़ू दान करने की गलती न करें। असल में, इसे धन की देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में झाड़ू दान करने से देवी लक्ष्मी क्रोधित हो सकती है। इसके कारण धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

- इस दिन गरीबों व बेसहारा को कपड़े दान करना शुभ होता है। मगर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो वस्त्र काले रंग के ना हो। नहीं तो भगवान सूर्य देव की नाराज हो सकते हैं।

- मकर संक्रांति के दिन ब्राह्मणों को वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है। मगर वो कपड़े पुराने नहीं बल्कि एकदम नए होने चाहिए। तभी दान का फल मिल पाएगा। इसके विपरित इस्तेमाल किए कपड़े दान करने से कुंडली में सूर्य और गुरु कमजोर होगा। इसके कारण जीवन में परेशानियां हो सकती है।

- इस शुभ दिन पर किसी द्वारा दी हुई चीज का दान नहीं करना चाहिए। असल में, दान की वस्तु आपकी ना होने से आपको इसका फल नहीं मिलेगा।

- मकर संक्रांति पर गुड़, तिल आदि चीजों का खासतौर पर दान किया जाता है। अगर आप भी इसका दान कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि ये चीजें झूठी ना हो। नहीं तो आपको दान का फल नहीं मिल पाएगा।

- इस दिन भूल से भी किसी को जूते-चप्पल दान ना करें। ऐसा करने से शनि देव के प्रकोप को सहना पड़ सकता है।