Holo 2018 : होली पर भूलकर भी ना करें इन चीजों का दान, वरना रूठ सकती है लक्ष्मी

होली को आने में अब कुछ दिन ही बचे हैं। होली के समय में दान-पुण्य का भी बड़ा महत्व होता हैं। दान-पुण्य से व्यक्ति के जीवन की कई समस्याओं का निजात हो जाता हैं और व्यक्ति को आत्मिक शांति कि प्राप्ति होती हैं। लेकिन दान करते समय कुछ चीजों का ध्यान रखने की भी आवश्यकता होती हैं। क्योंकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसका दान करना अपके लिए पुण्य की जगह पाप का कारण बन सकता है। इस पाप का भोगी होने से बचाने के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में जिनका दान करने से बचना चाहिए। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में।

* पहने हुए कपड़े
: किसी पंडित या संपन्न व्यक्ति को पुराने कपड़ों का दान देना अशुभ होता है। हालांकि किसी जरूरतमंद को ये दिए जा सकते हैं, लेकिन दान के रूप में नहीं। ऐसा करने से लक्ष्मी जी आपसे रूठ सकती है और आपको पैसों की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

* फटे हुए ग्रन्थ या कॉपी-किताब : कॉपी-किताब या धार्मिक ग्रंथों का दान करना अच्छा होता है, लेकिन वे फटे हुए हो तो फिर उनका दान करने से बचना चाहिए। फटे हुए ग्रंथ या पुस्तकें दान करने से कामों में रुकावट आती हैं। दान देने वाला गलत फैसले लेता है।

* स्टील के बर्तन :
शास्त्रों में कहीं भी स्टील का दान करने का उल्लेख नहीं है। स्टील से बनी किसी भी वस्तु का दान करने से बचना चाहिए। स्टील का दान करने से घर की सुख-शांति ख़त्म होती है, साथ ही दान देने वाले के संबंधों पर भी बुरा असर पड़ता है।

* खराब या उपयोग किया गया तेल
: तेल दान करना शनि की शांति के लिए अच्छा होता है, लेकिन खराब या उपयोग किया गया तेल दान करना अशुभ फलों का कारण बनता है। इससे शनिदेव प्रसन्न होने के बजाय नाराज़ होते हैं। घर में क्लेश बढ़ता है और कोई विपत्ति आती है।

* प्लास्टिक की चीज़ें : आज-कल प्लास्टिक की कई चीज़ें प्रयोग की जाती है। उन चीज़ों को खुद ख़रीदा जाए तो ठीक है, लेकिन किसी को दान करना अच्छा नहीं माना जाता है। इनका दान करना घर की तरक्की और बिज़नेस के लिए अशुभ माना जाता है।

* बासी खाना : ताज़ा खाना दान करना अच्छा माना जाता है, लेकिन बासी खाना दान करना अशुभ माना जाता है। बासी या खराब खाना दान देने से घर के सदस्य बीमार होने लगते हैं। विवाद और कोर्ट-कचहरी में पैसा खर्च होता हैं।

* धारदार या नुकीली वस्तुए : जैसे पेननाइफ़, चाकू, कैंची, तलवार आदि दान में देना आपके लिए बेडलक का कारण बन सकता है। ऐसा करना परिवार की सुख-शांति को भंग करता है। घर के लोगों के बीच तनाव बढ़ता है और संबंधों में दरार आती है।