सुबह उठते ही ना करें ये 5 काम, बर्बाद जाता हैं पूरा दिन

यह तो आप सभी ने सुना ही होगा और महसूस भी किया कि सुबह की अच्छी शुरुआत पूरा दिन अच्छा गुजरने का संकट होती हैं। ऐसे में सुबह उठते ही आपका समय बहुत महत्वपूर्ण होता हैं जिसमें ऐसी कोई गलती नहीं की जानी चाहिए जो आपका पूरा दिन बर्बाद कर दे। वास्तु में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं जिन्हें सुबह उठते ही करना अशुभ माना गया हैं और ये आपका पूरा दिन बर्बाद कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन काम के बारे में जो सुबह उठकर नहीं करने चाहिए।
- ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से आंख खुलते ही किसी का चेहरा नहीं देखना चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि दिन की शुरूआत अच्छी हो तो इसके लिए सबसे पहले अपने ईष्ट देव का ध्यान करें। इससे ना सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि यह मन सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाता है।

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह के वक्‍त दुर्घटना, फूटे हुए बर्तन और बंद घड़ी का दिखना शुभ नहीं होता है। इससे दिन उलझन और तनाव में बीतता है।

- सुबह उठकर परछाई देखने से भी बचना चाहिए, फिर चाहे वह खुद की हो या दूसरों की। छाया देखने पर दुर्भाग्य बना रहता है। छाया देखने से उस मनुष्य में डर, तनाव और भ्रम बढ़ता है।

- अक्सर लोग सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपना चेहरा देखते हैं लेकिन ऐसा करना गलत है। इससे उस व्यक्ति पर दिनभर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है।

- जानवरों के फोटो भी नहीं देखने चाहिए। कहते हैं इससे दिनभर विवाद व उलझनें बनी रहती है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपने कमरे में जानवरों की फोटो ही ना लगाएं।