मांगी गर्ई इन 6 चीजों का इस्तेमाल खोल सकता है दुर्भाग्य के द्वार

आज हम आपको बहुत काम की बातें बताने वाले हैं, इन बातों का संबंध हर किसी से है, आप और आपके आस पास के लोग अक्सर ये काम किया करते हैं, जो नहीं करने चाहिए। जी हां दूसरों से माग कर चीजें इस्तेमाल करना एक ऐसी आदत है जो सबके अंदर होती है। लेकिन क्या जानते हैं कि ये आपके दुर्भाग्य के द्वार खोल सकती है। तो हम आपको बताएंगे कि कौन कौन सी चीजें दूसरों से मांग कर इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से हम कई तरह की परेशानियों से भी घिर जाते हैं। खास बात ये है कि इन चीजों को दूसरों को देना भी नहीं चाहिए। तो आइएं जानते हैं वो कौनसी चीजें हैं जो नहीं मांगनी चाहिए—

- कलम एक ऐसी चीज है जिसे अक्सर हम दूसरों से मांग कर उपयोग करते हैं और उसे वापस करना भूल जाते हैं। वास्तु के मुताबिक अगर किसी दूसरे का कलम लेकर इस्तेमाल करने के बाद न लौटाया जाए तो पैसों की तंगी का कारण बन सकता है। इसके साथ ही आपके मान-सम्मान को भी ठेस पहुंच सकती है।

- पेन के अलावा किसी से रुमाल मांग कर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दूसरे व्यक्ति का रूमाल इस्तेमाल करना उन दोनों व्यक्तियों के बीच लड़ाई और तनाव का कारण बनता है। साथ ही दूसरों का रूमाल यूज करने से पैसों के नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है।

- दूसरे के कपड़े इस्तेमाल करना भी आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि दूसरों के कपड़े इस्तेमाल करने पर उनकी नेगेटिव ऊर्जा हम पर भी आने लगती है। इसलिए हमेशा दूसरों के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

- दूसरे इंसान की घड़ी का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। घड़ी का अच्छा और बुरा प्रभाव दोनों होता है। दूसरों की घड़ी पहनने से उस व्यक्ति की एनर्जी का असर हम पर भी पड़ सकता है। हालांकि इसका नेगेटिव असर ज्यादा होता है।

- इसके अलावा दूसरों का बिस्तर यानि बेडरूम उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे भी वास्तु दोष बढ़ता है। साथ ही इससे आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

- सबसे अहम बात ये है कि दूसरों से पैसा नहीं लेना चाहिए। उधार में पैसा हम अक्सर लेते हैं, अगर जरूरत पड़े तो उधार पैसा लेने के बाद उसे जितना जल्दी हो सके लौटा दें, अगर आप नहीं लौटा पाते हैं तो ये आपके लिए दुर्भाग्य का कारण बन सकता है।

इन सारी बातों को गांठ बांधकर रख लें। आपके काम आएंगी। अगर आप भी दूसरों से मांग कर ये सारी चीजें इस्तेमाल करते हैं तो अब बंद कर दीजिए। इसका असर आपकी जिंदगी पर नेगेटिव पड़ता है। खास तौर पर धन तो दूसरों सेे जरूरत पडऩे पर ही मांगना चाहिए और फिर जितनी जल्दी हो सके वापस कर देना चाहिए।