महाशिवरात्रि 2020 : राशिनुसार करें इन मन्त्रों का जाप, शिव के साथ विष्णु भी देंगे वरदान

आने वाले दिनों में 21 फरवरी 2020 को महाशिवरात्रि का विशेष पर्व मनाया जाना हैं। सभी भक्तगण इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने में लगे रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के दिन की गई पूजा से शिव के साथ विष्णु भी प्रसन्न होते हैं और वरदान देते हैं। जी हां, ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु भी प्रसन्न होकर मनचाही कामना पूरी करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए राशिनुसार कुछ ऐसे मन्त्रों की जानकारी लेकर आए हैं जिनका जाप करने से शिव के साथ विष्णु का भी वरदान प्राप्त होगा। तो आइये जानते हैं उन मन्त्रों के बारे में।

मेष : ॐ विश्वरूपाय नम: का जाप करें।

वृषभ : ॐ उपेन्द्र नम: का जाप करें।

मिथुन : ॐ अनंताय नम: का जाप करें।

कर्क : ॐ दयानिधि नम: का जाप करें।

सिंह : ॐ ज्योतिरादित्याय नम: का जाप करें।

कन्या : ॐ अनिरुद्धाय नम: का जाप करें।

तुला : ॐ हिरण्यगर्भाय नम: का जाप करें।

वृश्चिक : ॐ अच्युताय नम: का जाप करें।

धनु : ॐ जगतगुरवे नम: का जाप करें।

मकर : ॐ अजयाय नम: का जाप करें।

कुंभ : ॐ अनादिय नम: का जाप करें।

मीन : ॐ जगन्नाथाय नम: का जाप करें।