Diwali 2022: पूरी होगी आपकी हर मनोकामना, दिवाली पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन 5 चीजों का भोग

दिवाली प्यार, रोशनी और समृद्धि पाने का त्योहार है। लोग इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं और उनसे सुख-समृद्धि का वरदान पाते हैं। इस साल दिवाली का त्योहार आज यानी 24 अक्टूबर 2022 को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन प्रदोष काल के शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। इस अवसर पर धन के देवता कुबेर की भी पूजा की जाती है। ऐसे में दिवाली पर हम आपको बताने जा रहे है कि मां लक्ष्मी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए जिससे वे तुरंत प्रसन हो और आपकी हर मनोकामना को पूर्ण करें...

गुड़ का हलवा

सूजी, गुड़ और मेवों से तैयार किया जाता है गुड़ का हलवा। इसे देवी लक्ष्मी को भोग के रूप में चढ़ाया जा सकता है। बाद में इसे प्रसाद के रूप में पूरे परिवार के साथ सेवन करें।

पंचामृत

शहद, दही, दूध, घी और चीनी ये पांचों एक साथ मिलकर पंचामृत बनता हैं। यह पूजा के दौरान देवी को चढ़ाया जाता है। बाद में इसे प्रसाद के रूप में चम्मच में भक्तों के बीच बांटा जाता है।

खीर

खीर मां लक्ष्मी को अत्यंत पसंद है। चावल को दूध में धीमी गति से पकाकर खीर बनाई जाती है। फिर ऊपर से मेवा से सजाया जाता है।

बूंदी का लड्डू

बूंदी के लड्डू या सामान्य रूप से लड्डू को भगवान गणेश का पसंदीदा भोजन माना जाता है। बूंदी के लड्डू भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी को भोग लगाने के लिए एक बेहतरीन भोग है।

काजू बर्फी

पूजा के दौरान देवी को काजू बर्फी भी भोग के रूप में दी जाती है और बाद में भक्तों को अर्पित की जाती है।