शरीर पर इन जगहों पर बनें तिल जगातें है कामुकता

स्त्री हो या पुरुष हर किसी के शरीर के विभिन्न अंगों पर जो छोटे छोटे काले बिंदु से निशान होते हैं उसे तिल कहा जाता है। शरीर पर रहने वाला ये तिल कोई मूली निशान नहीं होता बल्कि ये मनुष्य के आने वाले जीवन और उसके स्वभाव के बारे में भी बहुत कुछ बताता है। हस्तरेखा विज्ञान में हथेली पर मौजूद रेखाओं के अलावा शरीर के दूसरे अंगों पर तिल एवं मस्सों के फल भी बताए गये हैं। शरीर के कुछ अंग ऐसे हैं, जहां पर तिल का होना यह दर्शाता है कि व्यक्ति अधिक कामुक होगा। आज हम आपको तिल से जुड़े इन्हीं कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहें है।

* गाल के दाएं तरफ :

ज्योतिषशास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है की अगर किसी स्त्री या पुरुष के गाल के दाएं तरफ तिल हो तो वो व्यक्ति काफी रोमांटिक और कामुक होता है। ऐसे लोग प्यार मोहब्बत के मामले में काफी इमोशनल और पलभर में ही किसी पर भी विश्वास कर लेने वाले होते हैं। इसके अलावा ऐसे लोग काफी भावुक और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं।

* अंगूठे के नीचे :

हाथों की हथेली में यह स्थान अंगूठे के नीचे आता है। शुक्र को काम भाव का कारक ग्रह माना जाता है। जिनके शुक्र पर्वत पर तिल होता है, उनमें कामुकता की भावना इतनी अधिक होती है कि प्यार की खुशी मिलने की संभावना प्रबल होती है।

* होंठ के ऊपर तिल :

अगर आपके होंठ पर तिल है, तो समझ लीजिए कि आपके अंदर काम भावना का समुद्र है। ऊपर के होंठ पर कामदेव का वास माना जाता है। इस स्थान पर तिल का होना भी कामुकता की पहचान है।

* गुप्तांग पर तिल :

अगर आपके गुप्तांग पर तिल है, तो इसे ज़रूर पढ़ें। क्योंकि समुद्रशास्त्र में इस अंग पर तिल का होना अत्यधिक कामुकता की पहचान बताई गई है। ऐसे व्यक्ति अपनी कामुकता के कारण अपनी यौन क्षमता जल्दी खो बैठते हैं।

* दाहिनी आंख पर तिल :

इस जगह पर तिल होने का मतलब है कि आपकी आंखों में प्यार का समुद्र है। आपके अंदर काम भावना की कोई कमी नहीं होगी।

* जांघ पर तिल :

जांघों पर तिल होना कामुक होने की निशानी है। अगर आपके भी जांघ पर तिल है, तो समझ जाइये कि आप बहुत ही कामुक मिज़ाज के हैं।