Dhanteras 2021: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, स्वास्थ्य और धन की हो सकती है हानि

आज धनतेरस है। धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि की पूजा (Dhanvantari Puja 2021) के अलावा मां लक्ष्मी और कुबेर की भी पूजा की जाती है। आज के दिन सोने-चांदी के अलावा बर्तन खरीदने की परंपरा हैं। हालाकि, जानकारी के अभाव में लोग धनतेरस के दिन गलत चीजें खरीद लेते हैं जिसका हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। तो ऐसे में आइए जानते है धनतेरस पर किन चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए...

धनतेरस पर ये चीजें गलती से भी न खरीदें

स्टील और प्लास्टिक


ज्यादातर लोग धनतेरस पर बर्तन खरीदते हैं। इस दिन तांबे-पीतल, चांदी जैसी शुद्ध धातुओं के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है लेकिन स्‍टील के बर्तन या प्‍लास्टिक की चीजें खरीदना इस दिन बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके जीवन में परेशानियों का आगमन होता है। इस दिन शुद्ध धातु के बर्तन की खरीदी करने पर उसे घर में लाते समय याद रखें कि उसमें चावल या पानी भर लें। इस दिन घर में खाली बर्तन लाना अशुभ होता है।

लोहा और एल्यूमिनियम

धनतेरस के दिन लोहा और एल्यूमीनियम खरीदना भी अशुभ माना जाता हैहै। ज्योतिष में एल्यूमिनियम को दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है। क्‍योंकि इस पर राहु का प्रभाव अधिक होता है। वहीं लोहे को शनि देव से जोड़ा जाता है। इन दोनों धातु से बनी चीजें खरीदना अशुभ होता है। धन की हानि होती है।

कांच के सामान

कई लोग धनतेरस पर कांच से बनी चीजें खरीदते है। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। कांच का संबंध राहु से माना जाता है, इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदने मनाई है।

काले रंग की चीजें

धनतेरस के खरीददारी करते वक्त ध्यान रखें कि इस दिन काले रंग की वस्तुएं न खरीदें। यह भी बहुत अशुभ होता है।

नुकीली और मिलावटी सामान

धनतेरस के दिन तेल घी या राशन का कोई भी सामान न खरीदें। इस दिन मिलावटी सामान खरीदने से धन और स्वास्थ्य की हानि होती है। धनतेरस पर नुकीली या धारदार चीजें भी न खरीदें। ऐसा करना घर में अशांति-कलह लाता है।

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।