राशि से जानिए कौन है आपका परफेक्ट सेक्स पार्टनर

ज्योतिष शास्त्र, यह एक ऐसी विद्या है जिसका संबंध भले ही प्राचीन भारत से हो लेकिन आज भी इसे प्रमुखता के साथ स्वीकार किया जाता है। फर्क बस इतना है कि पहले इनका उपयोग खुले तौर पर होता था, आज इसे पूरी तरह मनगढ़ंत करार देकर रूढ़िवादिता के साथ जोड़ दिया गया है। आज कल युवाओ में प्यार मोहबत्त और रिलेशनशिप का बहुत ज़ायदा क्रेज़ बढ़ गयाहै , जिसके चलते वो काफी डिप्रेस भी हो जाते हैं अपने पार्टनर को लेकर। तो चलिए आपकी इसी उत्सुकता को समझते हुए हम आपको बताते हैं कि राशि के अनुसार कौन सा व्यक्ति हो सकता है आपके लिए परफेक्ट, कौनसी है वो राशि जिसका जातक आपके अनुरूप सेक्स पार्टनर साबित हो सकता है।

# मेष राशि : सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि की इस राशि के लोग आक्रामक स्वभाव के होते हैं, इन्हें दूसरों पर हावे रहना भाता है, इन्हें प्यार में दिखावा नहीं पसंद। अगर कोई इनके बालों में प्यार से हाथ फेरे तो ये उन्हें बहुत अच्छा लगता है। इनकी जोड़ी सिंह, वृश्चिक और तुला राशि के लोगों के साथ बनेगी।

# वृषभ राशि : वृषभ राशि के लोग थोड़े शर्मीले होते है और रिजेक्शन से डरते है इसलिये चाहते है की इनको खुद प्रपोजल आये। वृषभ राशि वालो के साथ कर्क, वृश्चिक, कन्या और मकर राशि वालो की ज़िन्दगी हस्ते खेलते बीतेगी ।

# मिथुन राशि : शारीरिक संबंधों की बात होती है तो ये लोग काफी खुले विचारों के माने जाएंगे। इन्हें सेक्स में भी एक्सपेरिमेंट करना पसंद होता है, ये शारीरिक संबंधों में भी रोमांच की तलाश करते हैं। इनके लिए बेस्ट पार्टनर मेष, मिथुन, कुंभ राशि के जातक हैं।

# कर्क राशि : इस राशि के लोग दूसरे की ख़ुशी में खुश रहते है। इस राशि के लोग अपने पार्टनर की ख़ुशी के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। इसलिये पार्टनर बनाने के लिये सिंह, मकर और मीन राशि के लोग उत्तम विकल्प है ।

# सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों को यह बात पता है कि वो सामने वाले को किस तरह से आकर्षित कर सकते हैं। अपनी इस खूबी का वो बहुत अच्छी तरह फायदा उठाते हैं और विपरीत लिंग को आकर्षित करने का पूरा प्रयास करते हैं। इनकी पीठ इनका सबसे सेंसेटिव बॉडी पार्ट होता है। इनकी जोड़ी सिंह, वृश्चिक, मेष, धनु राशि के जातकों के साथ जमेगी।

# कन्या राशि : कन्या राशि के लोगो में बहुत ही ज़ायदा सेक्स की ख्वाहिश होती है। यह किसी भी व्यक्ति के बात सम्बन्ध बनाने के लिए तत्पर रहते है। यह लोग अपनी ज़िन्दगी वृष, तुला, मीन और मकर राशि के लोगो के साथ ख़ुशी से बिता सकते है।

# तुला राशि : सभी राशियों में से तुला राशि एक मात्र ऐसी राशि है जिसके जातकों को अत्याधिक संवेदनशील माना जाता है, विशेषकर शारीरिक संबंधों के मामले में। ये अपने पार्टनर की जरूरत और उसकी इच्छाओं का भी पूरा ख्याल रखते हैं। ये लोग बेहतरीन इंसान भी हैं, इनके लिए परफेक्ट पार्टनर मेष, सिंह और मिथुन राशि के जातकों को माना जाएगा।

# वृश्चिक राशि : इस राशि के लोग प्रेम के भूखे होते है , हुमेशा प्यार के लिए तैयार रहते है। यह कभी भी प्यार से सन्तुष्ट नही होते और अपनी ख्वाहिशो को पूरा करने के लीये सभी हद पार करदेते है। किन्तु यह सम्बन्ध स्थापित करते वक्त अपने पार्टनर को सुख अनुभव करवाते है। वृषभ, सिंह, वृश्चिक, मीन राशि वाले इनके लिए बेस्ट होते है ।

# धनु राशि : धनु राशि के जातकों को प्रेम की तलाश में भटकता हुआ व्यक्ति भी कहा जा सकता है। प्रेम संबंधों और सेक्स जैसे विषयों में ये लोग बहुत बेहतरीन तरीके से जिम्मेदारी निभाते हैं। इन्हें बेडरूम में भी एक्सपेरिमेंत करना पसंद आता है। इनके लिए बेस्ट पार्टनर्स हैं सिंह, मेष, मिथुन और कुंभ राशि के लोग।

# मकर राशि : इस राशि के लोग सेक्सुअल रिलेशनशिप को तवज़्ज़ो देते है। इसलिये इनको कर्क, वृषभ, मकर और कन्या राशि के लोग आसानी से समझ पाते है।

# कुंभ राशि : शारीरिक संबंधों में उत्तेजना नहीं बल्कि धैर्य पसंद है। बेडरूम में अपने पार्टनर के साथ भी पारंपरिक तरीके के साथ ही बिहेव करते हैं। इन्हें दूसरे को अपना नियंत्रण सौंपना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। ये मानसिक तौर पर जुड़ने के बाद ही अपने पार्टनर के साथ शारीरिक तौर पर जुड़ते हैं। इनके लिए बेस्ट पार्टनर हैं मिथुन, कुंभ, धनु और कन्या राशि के जातक।

# मीन राशि : मीन राशि के लोग बहुत ही मददगार और दयावान होते है। इनको दुसरो को सुख देने से शांति मिलती हैं। इनकी केमिस्ट्री वृश्चिक, कर्क, तुला और कन्या राशि के साथ जचती है।